{"_id":"66a6453e4b0ef0875206e417","slug":"kangra-news-ajay-rana-funeral-was-done-with-military-honors-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अजय राणा का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, तीन माह पहले ही हुई थी सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अजय राणा का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, तीन माह पहले ही हुई थी सगाई
Sun, 28 Jul 2024 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:49 PM IST
सार
जिला कांगड़ा के सैनिक अजय राणा का सैनिक सम्मान के साथ संस्कार किया गया। अजय इन दिनों 8 डोगरा रेजीमेंट जम्मू के बाड़ी ब्राहमणा में तैनात थे। वे लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। इस पर उनकी हालात खराब हो गई थी।
विज्ञापन
भरवाना के नरेलू श्मशान घाट पर मृतक सैनिक को सलामी देते सेना के जवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भरवाना के नरेलू में सैनिक अजय राणा (25) पुत्र मदन राणा का सैनिक सम्मान के साथ संस्कार किया गया। श्मशानघाट पर नायब सूबेदार विक्रमजीत सिंह की अगुवाई में 69 इंजीनियरिंग कौर ने सलामी दी। अजय राणा को उसके चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। रविवार सुबह जैसे ही अजय राणा की पार्थिव देह गांव पहुंचा शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
अजय इन दिनों 8 डोगरा रेजीमेंट जम्मू के बाड़ी ब्राहमणा में तैनात थे। वे लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। इस पर उनकी हालात खराब हो गई थी। उन्हें दिल्ली अस्पताल ले जाया गया। यहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। अजय राणा का पार्थिव देह रविवार सुबह पहुंची। जहां आवा खड्ड के पास उनका अंंतिम संस्कार किया गया। अजय की तीन माह पहले सगाई हुई थी। घर पर शादी की तैयारियां चली रही थीं लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। जिस लड़की के साथ अजय राणा की सगाई हुई थी, वह लड़की भी श्मशानघाट पहुंची।
विज्ञापन
सैनिक की अंतिम विदाई में आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, पूर्व विधायक रवि धीमान पंचायत, उपप्रधान आदर्श सूद समेत कई लोग श्मशानघाट पर पहुंचे थे। घर पर लाडले का शव घर आते ही घरवाले बेसुध हो गए। मां ने 20 साल पहले पति को भी सेना में खोया था। उनकी ड्यूटी पर ही करंट लगने से मौत हो गई थी। तब उनका यह बेटा पांच साल का था, जबकि दो बेटियां बड़ी थी, जिनकी अब शादी हो गई है।
विज्ञापन