फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra News 50 huts burnt in Mand Indora belongings of 15 families reduced to ashes

Kangra News: इंदौरा के मंड में 50 झुग्गियां जलीं, 15 परिवारों का सामान राख

Mon, 27 May 2024 07:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 May 2024 07:35 PM IST
सार

जिला कांगड़ा की विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत मंड क्षेत्र में प्रवासियों की 50 झुग्गियां जल गईं। जिसमें खाने पीने की सामग्री, पंखे, कपड़े, खाद्य सामग्री और फ्रिज सहित सब कुछ जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Kangra News 50 huts burnt in Mand Indora belongings of 15 families reduced to ashes
बसंतपुर पंचायत में प्रवासियों को झोपड़ियों में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत मंड क्षेत्र में सोमवार दोपहर 50 झुग्गियां जल गईं। अभी तक अग्निकांड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बसंतपुर पंचायत में इन 50 झुग्गियों में उत्तर प्रदेश के 15 परिवार रह रहे थे।

विज्ञापन


आग इतनी भयानक और तेज गति से फैली की कुछ समय में सब कुछ राख हो गया। इस दौरान अधिकांश घर के लोग दिहाड़ी-मजदूरी का काम करने बाहर गए थे। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए गए थे। एक परिवार में कुछ समय बाद दो लड़कियों की शादी थी। शादी के लिए सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान, जिसमें खाने पीने की सामग्री, पंखे, कपड़े, खाद्य सामग्री और फ्रिज सहित सब कुछ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


जब तक जसूर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती, तब तक सब कुछ जल राख हो गया था। अब ये 15 परिवार सड़क पर आ गए हैं। एसडीएम इंदौरा सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि राहत सामग्री पीड़ित परिवारों के लिए भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed