फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BDO office closed in Khundia, Dehra traveling 30 to 40 km

Kangra News: खुंडिया में बीडीओ कार्यालय बंद, 30 से 40 किमी सफर कर जा रहे देहरा

Wed, 22 Feb 2023 11:14 AM IST
Krishan Singh विभू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विभू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Feb 2023 11:14 AM IST
सार

कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की खुंडियां तहसील में खोले गए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय को बंद करने से यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
BDO office closed in Khundia, Dehra traveling 30 to 40 km
खुंडिया में बीडीओ कार्यालय बंद - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की खुंडियां तहसील में खोले गए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय को बंद करने से यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे अब लोगों को देहरा बीडीओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इसके लिए 30 से 70 किलोमीटर का सफर भी तय करना पड़ेगा। खुंडियां की 20 पंचायतों के लिए और जनता व प्रधानों की सहमति से इस बीडीओ कार्यालय को भाजपा सरकार ने खोला था। यहां छह लोगों का स्टाफ भी तैनात था, जिसमें बीडीओ, लेखापाल, पीआई, अधीक्षक आदि शामिल थे।

विज्ञापन


इस कार्यालय को फिलहाल किराये के भवन में खोला गया था। 17 मई 2022 को खंड विकास अधिकारी कार्यालय खुंडियां में खोला गया था। वहीं कांग्रेस सरकार की ओर से 15 दिसंबर को इसे बंद कर दिया गया। ऐसे में कार्यालय खुलने से खुंडिया की 20 पंचायतों के हजारों लोगों को घर द्वार पर मिलने वाली सुविधा से महरूम होना पड़ा। खुंडियां की टिपरी पंचायत से देहरा का सफर करीब 70 किलोमीटर है और खुंडिया से ही लगभग 30 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। ऐसे में खुंडियां तहसील के लोगों के लिए पैसा और समय दोनों की बर्बादी है। 
विज्ञापन


तय करना पड़ेगा लंबा सफर
 20 पंचायतों को मिलने वाली सुविधा से अब लोगों को वंचित होना पड़ा रहा है। अब उन्हें कई किलोमीटर का सफर तय कर देहरा में कार्य करवाने पड़ेंगे। - संजय राणा, निवासी, खुंडियां
विज्ञापन
विज्ञापन


सही फैसला लेना चाहिए था
कांग्रेस ने सत्ता में आते ही धड़ाधड़ कार्यालय बंद कर दिए, उन्हें सही फैसला लेना चाहिए था। खुंडियां में बीडीओ कार्यालय को बहुत आवश्यकता है। इसे दोबारा खोला जाना चाहिए। - बलदेव सिंह राणा, निवासी खुंडियां।

समय और पैसा बर्बाद होगा 
बीडीओ ऑफिस खुलने से उनका कामकाज आसान हो गया था, लेकिन अब ऑफिस डिनोटिफाई होने से उन्हें एक बार फिर से समय और पैसा बर्बाद कर देहरा जाना पड़ेगा। - अजय कुमार राणा, निवासी खुंडियां। 

जल्द हो रहे थे काम 
बीडीओ ऑफिस खुलने से कई शाखाएं यहां खुली थीं। इससे तकनीकी, कंप्यूटर व सामाजिक शिक्षा शाखा का भी फायदा मिल रहा था और सभी लोगों के कार्य सही और जल्द हो रहे थे, लेकिन अब कार्यालय बंद होने से सभी कार्य फिर से धीमी गति से होंगे। -सुरजीत सिंह, निवासी खुंडियां।

बदले की भावना से किया बंद
कांग्रेस ने बदले की भावना से खुंडिया में बीडीओ कार्यालय को बंद कर दिया। खुंडियां में बीडीओ कार्यालय लोगों के विकास के लिए खोला गया था और इसे बंद करना जनता के साथ कुठाराघात है। - रविंद्र रवि, पूर्व मंत्री


ना बजट खोले कार्यालय
चुनावों के चलते और बिना बजट के खोले गए बीजेपी कार्यकाल के अप्रैल माह 2022 के बाद सभी दफ्तरों को कांग्रेस ने बंद कर दिया था। खुंडियां बीडीओ कार्यालय केवल 20 पंचायतों के लिए  खोला गया था और खुंडियां की ही सभी पंचायतों को इसमें नहीं लिया गया। पांच पंचायतें भी छोड़ दी गईं, उन्हें देहरा में ही रहने दिया गया। - संजय रत्न, विधायक, ज्वालामुखी


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed