फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra district ready to celebrate democracy, 13.34 lakh voters will elect 15 MLAs Kangra district

Himachal Election: लोकतंत्र का उत्सव मनाने के लिए कांगड़ा जिला तैयार, 13.34 लाख मतदाता चुनेंगे 15 विधायक

Fri, 11 Nov 2022 03:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Nov 2022 03:39 PM IST
सार

 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 12 नंवबर को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। 

विज्ञापन
Kangra district ready to celebrate democracy, 13.34 lakh voters will elect 15 MLAs Kangra district
खनियारा में जिला निर्वाचन अधिकारी ने केंद्रीय बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकतंत्र का उत्सव मनाने के लिए कांगड़ा पूरी तरह तैयार है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 12 नंवबर को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। आठ दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13,34,542  मतदाता हैं। इनमें 6,53,661 महिला मतदाता और 6,80,875 पुरुष वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21,768 है। विदेश में रह रहे प्रवासी निर्वाचक छह हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के छह मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 1627 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1625 मुख्य तथा दो सहायक मतदान केंद्र हैं। जिले के हर विधानसभा हलके में दो मतदान केंद्र महिला कर्मियों की ओर से संचालित होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस प्रकार पूरे जिले में 30 मतदान केंद्र ऐसे होंगे, जिन पर महिला कर्मी ही मतदान करवाएंगी। इसके अतिरिक्त जिले में सात दिव्यांग कर्मियों की ओर से  संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए जिले में करीब आठ हजार कर्मियों की सेवाएं ली जा रही हैं। चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास का कार्य किया जा चुका है। 10 नवंबर को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। चुनाव कर्मियों की आवाजाही के लिए एचआरटीसी की 262 बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा जीपीएस से लैस 43 हल्के वाहन, एक बोट और एक हेलीकाप्टर चुनाव कर्मियों की यातायात व्यवस्था में लगाए गए हैं। फतेहपुर के सत कुठेड़ के लिए बोट और बड़ा भंगाल के लिए हेलीकाप्टर के जरिये पोलिंग पार्टी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 विधानसभा क्षेत्र
13,34,542 कुल मतदाता 
6,53,661 महिला मतदाता 
6,80,875 पुरुष वोटर 
1627 मतदान केंद्र 
8000 कर्मचारी तैनात
262 बसें लगाई गईं 

नगरोटा बगवां के 105 पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
 विधानसभा चुनाव के लिए डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवां से सभी 105 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने मौके पर पहुंचकर तमाम व्यवस्थाओं का स्वयं जायजा लिया। निर्वाचन अधिकारी नगरोटा बगवां मुनीश शर्मा ने बताया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 105 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 12 बूथ अति संवेदनशील और छह पोलिंग बूथों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त दो महिला बूथ स्थापित किए गए हैं, जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों की ओर से संचालित किए जाएंगे।

जबकि अतिरिक्त सुविधाओं से लैस दो मॉडर्न पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। क्षेत्र में 53 पोलिंग बूथों से पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आज सभी पार्टियों को चुनाव सामग्री सहित निर्धारित पोलिंग बूथों के लिए परिवहन निगम की बसों के माध्यम से रवाना किया गया। उन्होंने सभी से चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने का आग्रह किया व सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक पोलिंग बूथों पर रहने के निर्देश भी दिए। मतदान के दिन पोलिंग प्रतिशत व जानकारी उपलब्ध करवाने के सभी पीठासीन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

चार सदस्यों की दूसरी पोलिंग पार्टी हेलिकाप्टर से पहुंची बड़ा भंगाल

जिला कांगड़ा की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल के लिए चार सदस्यीय दूसरी पोलिंग टीम को वीरवार को हेलीकाप्टर के माध्यम से बड़ा भंगाल पहुंचा दिया गया। इससे पहले बुधवार को तीन सदस्य और कॉलिंग मशीनों के अतिरिक्त अन्य सामान को हेलिकॉप्टर के माध्यम से बड़ा भंगाल पहुंचाया जा चुका है। बड़ा भंगाल के 67 मतदाताओं के लिए 7 सदस्यीय टीम अब 12 नवंबर को मतदान प्रक्रिया को पूरा करवाएगी। इस टीम को मशीनों और अन्य सामान के साथ 13 नवंबर को हेलिकाप्टर के माध्यम से वापस बैजनाथ पहुंचाया जाएगा।

इस टीम के हेलिकाप्टर के माध्यम से बड़ा भंगाल पहुंचने के बाद चंबा के होली के रास्ते पैदल जाने वाली दूसरी टीम को अब वापस बुला लिया गया है।  निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सलीम आजम ने बताया  कि 7 सदस्यों पर आधारित पोलिंग पार्टी को हेलिकाप्टर में बड़ा भंगाल पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बड़ा भंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफल मतदान के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed