फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra Central Bank Committee Officers Lenders on Vigilance Radar

विजिलेंस रडार पर कांगड़ा केंद्रीय बैंक समिति के अधिकारी-ऋणधारक

Thu, 05 Sep 2019 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Sep 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Kangra Central Bank Committee Officers Lenders on Vigilance Radar
सांकेतिक तस्वीर

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो कांगड़ा जोन के रडार पर अब कांगड़ा केंद्रीय बैंक समिति के कई अधिकारी हैं। इसके अलावा विजिलेंस विभाग उन ऋणधारकों पर भी नजर बनाए हुए है, जिन्होंने बैंक से लाखों रुपये का ऋण लिया है। ऋण मामले में विजिलेंस विभाग अभी तक चार मामले दर्ज कर चुका है, जिसमें दो कांगड़ा और दो मामले जिला ऊना से संबंधित हैं।

विज्ञापन


इन मामलों में चल रही जांच के बाद अब केसीसीबी के कई आलाधिकारियों के नाम भी इस मामले में जुड़ सकते हैं। जानकारी के अनुसार विजिलेंस विभाग की ओर से पालमपुर से होटल व्यवसायी पर दर्ज हुए मामले में पाया है कि व्यवसायी ने 10 करोड़ का ऋण होटल निर्माण के लिए लिया था, लेकिन इनमें उसने 5 से 6 करोड़ तक रुपये ही होटल निर्माण के लिए लगाए, जबकि अन्य रुपयों का कोई अता-पता नहीं है। इसके अलावा पालमपुर में ही 13 लाख रुपये का लोन लिया है, जिसका भी सही पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

ऊना में पकड़े गए एक मामले में एक ऋणधारक ने तीन करोड़ का ऋण लिया, लेकिन जिस कार्य के लिए ऋण लेने का मकसद बैंक में दर्शाया गया, धरातल में उस पर एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ है। अब विजिलेंस केसीसीबी के अन्य ऐसे ऋणधारकों की सूची को खंगाल रही है, जिनके ऋण लाखों-करोड़ों में हैं। विभाग जांच कर रहा है कि सही मायने में उस ऋण का पैसा उसी कार्य के लिए खर्च हुआ है या नहीं।

केसीसी बैंक लोन मामले में अभी तक चार मामले दर्ज हुए हैं। इनमें जांच चल रही हुई। जल्द केसीसीबी के कई अन्य अधिकारियों सहित ऋणधारकों पर भी मामले दर्ज हो सकते हैं। - अरुल कुमार, एसपी, विजिलेंस विभाग कांगड़ा जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed