फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangra all college teachers on election duty

कॉलेज में चल रही सालाना परीक्षाएं, सभी प्राध्यापक चुनाव ड्यूटी पर

Mon, 30 Oct 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्थान (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्थान (कांगड़ा) Updated Mon, 30 Oct 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
kangra all  college teachers on election duty

मुल्थान कॉलेज में तैनात तीन प्राध्यापकों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। इससे 62 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। कॉलेज में प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापक हैं। इन सभी की ड्यूटी चुनाव के लिए लगा दी गई है। मुल्थान कॉलेज के सभी प्राध्यापकों की दो नवंबर को बैजनाथ में चुनावी रिहर्सल है।

विज्ञापन


इसके बाद उनको चुनाव ड्यूटी पर भेज दिया जाएगा। जबकि कालेज में 13 नवंबर तक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं चलनी हैं। ऐसे में दो नवंबर के बाद होने वाली परीक्षाएं कौन लेगा, इस पर संशय पैदा हो गया है। छोटा भंगाल में युवाओं को घर द्वार उच्च शिक्षा देने के लिए इसी साल कॉलेज खोला गया है।
विज्ञापन


कॉलेज के तीन प्राध्यापकों को चुनावी ड्यूटी देने के फरमान जारी कर दिए गए हैं। कॉलेज में इन दिनों पहले सेमेस्टर की सालाना परीक्षाएं चल रही हैं। पंचायत प्रधान सुरेंद्र, कालेज के अभिभावक-अध्यापक संघ के अध्यक्ष सीता राम ने बताया कि 13 अक्तूबर से 11 नवंबर तक सालाना परीक्षाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कॉलेज के प्राध्यापकों को चुनाव ड्यूटी पर भेजना उचित नहीं है। विद्यार्थियों आशीष, सौरभ, अनीता और अर्चना आदि ने कहा कि उनकी प्रथम सेमेस्टर की सालाना परीक्षाएं चल रही हैं। उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भाग चंद ने कि कॉलेज में केवल तीन ही प्राध्यापक कार्यरत हैं। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन प्रशासन ने सभी प्राध्यापकों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी है।


इस बारे में बैजनाथ के सहायक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम तथा जिला निर्वाचन अधिकारी को भी सूचना दे दी गई है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भी सूचित कर दिया गया है।  बैजनाथ के एसडीएम मुरारी ने कहा कि इस बारे में कॉलेज प्राचार्य से जानकारी मिली है। इस मामले को जिला निर्वाचन अधिकारी को कार्यवाही के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed