{"_id":"5eaa759b8ebc3e90a833240c","slug":"kangra-administration-honoured-corona-recovered-dinesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को मात देने वाले दिनेश को प्रशासन ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को मात देने वाले दिनेश को प्रशासन ने किया सम्मानित
Thu, 30 Apr 2020 12:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, लंज (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, लंज (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कोरोना वायरस पॉजिटिव पहले मरीज दिनेश कुमार को ठीक होने के बाद बुधवार को कांगड़ा प्रशासन ने सम्मानित किया। एसडीएम कांगड़ा जतिन कुमार दिनेश कुमार को ठीक होने पर उनके स्वस्थ होने और प्रशासन को सहयोग देने के लिए घर पर जाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही समाज को संदेश दिया कि इनके परिवार के साथ किसी प्रकार का भेदभाव अब नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि उपमंडल कांगड़ा के लंज के दिनेश कुमार कोरोना वायरस को मात देकर सबसे पहले स्वस्थ होकर घर गए थे। दिनेश कुमार सिंगापुर से 19 मार्च को सुबह पांच बजे घर पंहुचा था। उसके बाद धर्मशाला अस्पताल में सैंपल को जांच के लिए टांडा भेजा था, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद टांडा अस्पताल में उसका उपचार किया गया, जिसके बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे भेजा था।
विज्ञापन
उसके बाद घर पर 28 दिन होम क्वारंटीन की अवधि भी पूरी हो गई। वहीं, दिनेश कुमार ने भी जिला कांगड़ा के प्रशासन का आभार प्रकट किया। इस मौके पर हारचक्कियां सब तहसील के नायब तहसीलदार पवेंद्र पठानिया, स्थानीय पंचायत प्रधान रमेश चंद, पटवारी नरोत्तम सिंह, महिला मंडल प्रधान अपर लंज रेखा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन