फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra: A devotee from Punjab offered a 13-gram gold *maang tikka* to Jwala Mata after his wish was fulfilled.

कांगड़ा: मन्नत पूरी हुई तो पंजाब के श्रद्धालु ने ज्वाला माता को चढ़ाया 13 ग्राम सोने का मांग टीका

Sun, 21 Jun 2026 02:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 02:25 PM IST
सार

 पंजाब से आए एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता ज्वाला के चरणों में 13 ग्राम सोने का मांग टीका अर्पित किया। 

विज्ञापन
Kangra: A devotee from Punjab offered a 13-gram gold *maang tikka* to Jwala Mata after his wish was fulfilled.
पंजाब के श्रद्धालु ने ज्वाला माता को चढ़ाया 13 ग्राम सोने का मांग टीका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को आस्था और विश्वास का एक भावुक दृश्य देखने को मिला। पंजाब से आए एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता ज्वाला के चरणों में 13 ग्राम सोने का मांग टीका अर्पित किया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के बाद यह स्वर्ण भेंट माता को समर्पित की गई। श्रद्धालु परिवार ने बताया कि उनकी माता ने ज्वाला माता से एक विशेष मनोकामना मांगी थी। उस समय उन्होंने संकल्प लिया था कि यदि उनकी इच्छा पूर्ण हुई तो वे माता को 13 ग्राम सोने का मांग टीका भेंट करेंगे।

विज्ञापन

मनोकामना पूर्ण होने के बाद परिवार श्रद्धापूर्वक ज्वालामुखी धाम पहुंचा और अपना संकल्प पूरा किया। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करवाई। इसके बाद मांग टीका माता को अर्पित किया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को माता की पावन चुनरी भी भेंट की गई। गौरतलब है कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते इन दिनों ज्वालामुखी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।  मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed