{"_id":"57239e334f1c1b522ba92a20","slug":"kangana-ranaut-will-become-brand-ambassador-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना की दरियादिली, ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए नहीं रखी बड़ी शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना की दरियादिली, ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए नहीं रखी बड़ी शर्त
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 01 Jun 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने हिमाचल ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए बेहद कम शर्तें रखी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने हिमाचल ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए बेहद कम शर्तें रखी हैं। हिमाचल की बेटी ने कोई बड़ी शर्त नहीं रखी है, जो कई बड़े स्टार रखते हैं। हालांकि अभी तक यह शर्तें सार्वजनिक नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
कंगना के इस निर्णय से हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने राहत की सांस ली है। काफी जद्दोजहद के बाद अभिनेत्री कंगना की तरफ से हिमाचल ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने भी कंगना को ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। वर्तमान में कंगना की ओर से ब्रांड एंबेसडर बनने की स्वीकृति मिलने के बाद मामला प्रदेश सरकार के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
यहां से स्वीकृति मिलने के बाद निर्धारित प्लान के अनुसार कार्य किया जाएगा। इधर, अभिनेत्री कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि कंगना हिमाचल के लिए कुछ भी करने को तत्पर हैं। हिमाचल हमेशा कंगना की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि उन्हें बेटी कंगना पर नाज है।
'अभिनेत्री कंगना रणौत की ओर से हिमाचल ब्रांड एंबेसडर बनने की स्वीकृति देने पर खुशी है। मुझे गर्व है कि कंगना ने कोई ऐसी शर्त भी नहीं रखी है, जो बड़े कलाकार रखते हैं। प्रपोजल को सरकार के सामने रखा जाएगा। सरकार से स्वीकृति के बाद आगामी कार्य किया जाएगा। जल्द ही कंगना की सहमति से तैयार प्रोजेक्ट को लांच किया जाएगा।'-मेजर विजय सिंह मनकोटिया, उपाध्यक्ष प्रदेश पर्यटन विकास निगम।