Himachal: कंगना रणौत बोलीं- वक्फ बोर्ड कांग्रेस की करतूत, कानून से ऊपर बनाया
मंडी सदर हलके के मझवाड़ में जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसभा को संबोधित कर कंगना ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
विस्तार
वक्फ संशोधन बिल पर बाॅलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद कंगना रणौत ने कहा कि देश के लिए यह सौभाग्य का दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी हर जगह की सफाई कर रहे हैं, क्योंकि इतना ज्यादा भ्रष्टाचार और भूमि पर कब्जा है। यह जनता की जमीन है। क्या कानून के ऊपर कोई व्यक्ति, समुदाय, संस्था, धर्म हो सकता है, लेकिन वक्फ बोर्ड कांग्रेस की ऐसी करतूत थी, जिसे कानून से ऊपर बनाया गया था। यह बिल इसे कानून के दायरे में लाता है। वह शनिवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं।
#WATCH मंडी, हिमाचल प्रदेश: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "मेरी ओर से सभी को नवरात्रि की बहुत शुभकामनाएं। आज मंडी में मेरे कई कार्यक्रम हैं। आज मैंने भूतनाथ मंदिर में दर्शन किए।" https://t.co/NqhS2mceLc pic.twitter.com/ToEFLrDGEo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2025
इसके बाद मंडी सदर हलके के मझवाड़ में जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसभा को संबोधित कर कंगना ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कितने सालों से वक्फ बोर्ड से लोग पीड़ित थे। यह षड्यंत्र देश के खिलाफ रचा हुआ था। पहले ही देश के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। जब देश आजाद हुआ तो ऐसा कहा गया कि पाकिस्तान से यहां हिंदू आ जाएं और यहां से मुसलमान वहां चले जाएं।
वहां से हिंदू आए तो जमीनें पाकिस्तान सरकार ने ले लीं। यहां के मुसलमानों ने जमीन वक्फ को दे दीं। जितना क्षेत्र पाकिस्तान का है, उतना क्षेत्र यहां लेकर बैठे हुए हैं। कहा कि वक्फ बोर्ड कहता है कि पूरा गांव मेरा है तो कांग्रेस ने इम्यूनिटी दी थी कि कानून भी पूछ न सके। इस मौके पर सदर विधायक अनिल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद, मेयर वीरेंद्र भट्ट, आश्रय शर्मा, मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।