फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kangana Ranaut said Congress has neither leader nor policy, the arrogant alliance will end on June

HP Politics: कंगना रणाैत बोलीं- कांग्रेस के पास न नेता और न नीति, 4 जून को खत्म हो जाएगा घमंडिया गठबंधन

Tue, 21 May 2024 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/पांगी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/पांगी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 May 2024 06:20 PM IST
सार

चुनावी जनसंभा के दौरान कहा कि पिछले एक दशक में देश का कायाकल्प हुआ है आज देश का हर एक व्यक्ति देश की तरक्की में सहयोगी बनना चाहता है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut said Congress has neither leader nor policy, the arrogant alliance will end on June
सिराज में कंगना रणाैत ने जयराम ठाकुर के साथ की जनसभा। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत ने मंगलवार को सिराज में दर्जन भर कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने चुनावी जनसंभा के दौरान कहा कि पिछले एक दशक में देश का कायाकल्प हुआ है आज देश का हर एक व्यक्ति देश की तरक्की में सहयोगी बनना चाहता है। यह मात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज देश में नक्सलवाद ,आतंकवाद जैसी बड़ी चुनौतीयों से उभरा है। जहां भारतीय सेना आज घर में घुस कर मारती है, वहीं केंद्र की मजबूत सरकार पीओके को वापस लेने का संकल्प भी और मजबूत करती है।
विज्ञापन


वहीं इंडी गठबंधन के नेता पाकिस्तान के पक्ष में बयानबाजी करते हैं। कांग्रेस मात्र लूट-खसोट की पार्टी है, जिसे वोट कर मंडी की जनता पाप की भागीदार नहीं बनेगी। कंगना ने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है और न नीति। कांग्रेस केवल मात्र तुष्टिकरण, परिवारवाद की राजनीति कर सकती । इंडी गठबंधन के नेता बताएं कि इस घमड़िया गठबंधन का प्रधानमंत्री कौन होगा या फिर केवल पांच सालों में पांच प्रधानमंत्री बनाने के सपने गठबंधन के लोग देख रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह बिगड़ैल शहजादे
कंगना रणाैत ने विक्रमादित्य पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मात्र बिगड़ैल शहजादे हैं। महिला सम्मान क्या होता है शायद उनकी माता ने उन्हें नहीं सिखाया। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने देव समाज व देवी-देवताओं को राजशाही से एक स्तर नीचे बताया।  जिन मंदिरों में कंगना जा रहीं हैं, उन मंदिरों को पवित्र करवाना पड़ेगा, यह शब्दावली हिमाचल के देव समाज की नहीं बल्कि उनके(विक्रमादित्य) दिमाग की उपज है। उनसे एक महिला के हाथों हार स्वीकार नहीं हो पा रही है।  कहा कि  विक्रमादित्य मात्र लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं, उन्हें देव समाज का ठेकेदार बनना बंद कर देना चाहिए क्योंकि उनके आचरण को प्रदेश के लोग भली-भांति समझते हैं। 4 जून को स्पष्ट हो जाएगा कि किसे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा। 

मुझे कांग्रेस प्रत्याशी की तरह पैसों की भूख नहीं
कंगना रणाैत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य पर तीखा प्रहार किया। कहा कि मुझे कांग्रेस प्रत्याशी की तरह पैसों की भूख नहीं हैं। वे लोगों का पैसा खाने के लिए सत्ता चाहते हैं। कहा कि मुझे दौलत और शोहरत की कोई भूख नहीं हैं। कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में पांगी में आज तक विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश के मार्गों का क्या हाल है। बावजूद इसके उनकी भूख खत्म ही नहीं हो रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed