फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangana Ranaut On Vikramaditya and Pratibha Singh Accusation of not respecting women

Kangana Ranaut: कंगना रनौत बोलीं- शहजादे अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर पाए वो और महिलाओं का क्या सम्मान करेंगे

Thu, 02 May 2024 03:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 02 May 2024 03:46 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने विक्रमादित्य और उनकी मां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर निशाना साधा। इस दौरान कंगना ने विक्रमादित्य सिंह पर निजी हमले भी किए और महिलाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Kangana Ranaut On Vikramaditya and Pratibha Singh Accusation of not respecting women
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल, कंगना रनौत

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने विक्रमादित्य और उनकी मां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मां और बेटे दोनों को ही बेटियों का सम्मान करने नहीं आता है। शहजादे अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर पाए और उनको प्रताड़ित किया और मां प्रतिभा सिंह कहती हैं कि मुंबई से आई चीज को देखने लोग आ रहे, वोट नहीं देंगे। वह भूल गए कि मैं चीज नहीं हिमाचल की बेटी हूं। इस तरह की भाषा उनको शोभा नहीं देती। भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने करसोग के नांवीधर में आयोजित जनसभा में यह पलटवार किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


'जो अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर पाया वो और महिलाओं का क्या सम्मान देंगे'
कंगना रनौत ने कहा कि मैं विक्रमादित्य सिंह की बात करके उनको ज्यादा महत्व नहीं देना चाहती, लेकिन यह जरूर है कि जो इंसान अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर पाया वह और महिलाओं को क्या सम्मान देंगे। प्रतिभा सिंह को मां समान समझती हूं, लेकिन उन्होंने जो कहा वह शायद भूल गई कि मेरी तरह उनकी भी बेटी है और बेटियां कोई चीज नहीं होती। मैं वैसी पली बड़ी हुईं जो जैसे और बेटियां। जब उन्होंने हर तरह से शिष्टाचार छोड़ दिया है तो उनसे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती और मैं भी ध्यान रखूंगी कि उनकी बात से मुझे कष्ट न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस ने कई घोटाले किए'
कंगना रनौत ने कहा कि तेज धूप के बावजूद लोग उनको सुनने आए इसका मतलब साफ है कि जनता का आशीर्वाद उनको मिल रहा है और यही बात कांग्रेस हजम नहीं कर पा रही। कंगना ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। पाकिस्तान हमें नजरें दिखाता था। सौरभ कालिया जैसे बलिदानियों को पाकिस्तान ने जब छोड़ा तो उनकी आंखें तक निकाल लीं, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हाथ जोड़कर अमेरिका चले जाते थे। लाखों करोड़ों के घोटाले किए, लेकिन कांग्रेस के फैलाए कीचड़ में 2014 में कमल खिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने।

'पीएम मोदी ने पाकिस्तान के हाथ में दे दिया कटोरा'
कंगना रनौत ने कहा कि अब सेना को हिदायत है कि अगर कोई आंख दिखाए तो घर पर घुसकर मारो। पाकिस्तान के हाथ में कटोरा दे दिया है। अब हथियार नहीं आटा और पानी की मांग अन्य देशों से करता है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हिम्मत और विश्वास से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed