मनाली पहुंची कंगना, बंगले के लिए बनाया खास प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड क्वीन कंगना के मनाली में बनने वाला बंगले का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। कुल्लू और मनाली की परंपरागत काष्ठकुणी शैली में बनने वाला बंगले के प्लॉट की लैंड स्केपिंग (भू-परिदृश्य) को फाइनल करवाने के लिए कंगना मनाली पहुंचीं थीं। पिता अमनदीप ने बताया कि कंगना रनौत खरीदे गए प्लॉट की लैंड स्केपिंग (भू-परिदृश्य) को फाइनल करने मनाली पहुंची थीं।
सरकारी सड़क के बाद बंगले को जाने वाली निजी सड़क को घुमावदार बनाने तथा इसके किनारे रंग-बिरंगे फूल उगाने को कंगना ने कहा है। खास बात यह है कि सर्दियों के मौसम में तापमान के कम रहने के चलते कंगना ने प्लींथ (बुनियाद) स्तर के कार्य के बाद बंगले के निर्माण कार्य को मार्च-अप्रैल तक रोकने को कहा है।
मुंबई से आए वास्तुकारों ने सराही कुल्लू की काष्ठकुणी शैली
कंगना के पिता का कहना है कि कुल्लू की काष्ठकुणी शैली में मकान बनाने के पीछे भूकंपरोधी मकान बनाने की सोच है। उन्होंने खुलासा किया कि मुंबई तक से आए वास्तुकारों ने इस शैली को सराहा है। काष्ठकुणी शैली में पत्थरों के बीच लकड़ी के लंबे शहतीरों का इस्तेमाल किया जाता है, जो कोनों में आपस में जुड़े रहते हैं।
उन्होंने कहा कि कंगना अभी रंगून फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। समर सीजन में वे लंबी छुट्टी पर मनाली आएगी। कंगना के पिता का कहना है कि कुल्लू की काष्ठकुणी शैली में मकान बनाने के पीछे भूकंपरोधी मकान बनाने की सोच है। उन्होंने खुलासा किया कि मुंबई तक से आए वास्तुकारों ने इस शैली को सराहा है।