फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kanda jail shimla prisoner absconding issue

इस वजह से टूटा फरार कैदियों का हौसला, यहां से जाने वाले थे नेपाल

Sat, 09 Dec 2017 12:45 PM IST
राकेश शर्मा / जोगेंद्र/अमर उजाला, सोलन
राकेश शर्मा / जोगेंद्र/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 09 Dec 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
kanda jail shimla prisoner absconding issue
कंडा जेल में जब रात को ड्यूटी पर तैनात संतरी सुस्ता रहे थे, ठीक उसी समय जेल में बंद तीन कैदी भागने की योजना में लगे थे। इसी योजना के तहत देर रात को तीनों कैदी सलाखें काटकर जेल से फरार हो गए। 
विज्ञापन


नेपाली मूल के ये कैदी जेल से भागने के बाद किसी भी सूरत में नेपाल पहुंचने की जुगत में थे। इसका रास्ता उन्होंने वाया सुबाथू खोज रखा था। सुबाथू में बड़ी संख्या में नेपाली मूल के लोग रहते हैं। 
विज्ञापन


इनके बीच रहने के लिए ये तीनों सुबाथू के जंगल में पहुंचे थे, लेकिन भूख और ठंड ने इनके हौसले पस्त कर दिए। छह दिसंबर की रात को कैदी कंडा जेल से फरार हुए थे। जंगल के रास्ते सुबाथू के नजदीक रड़ियाणा तक पहुंचे। सात दिसंबर की रात तीनों कैदियों पर भारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडहर में आग जलाकर ठंड से बचने का किया प्रयास

kanda jail shimla prisoner absconding issue

इन्होंने खंडहर में आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास तो किया, लेकिन भूख ने उनके हौसले तोड़ डाले। सबसे पहले प्रेम बहादुर टूटा। वह जंगल से निकलकर सड़क तक आ पहुंचा। यहां पैरापिट पर बैठ गया। 

पुलिस की गाड़ी गश्त करते पैरापिट के पास पहुंची तो उसके पास इतनी हिम्मत नहीं बची थी कि भाग सके। पुलिस ने बेहद आसानी से उसे पकड़ लिया। शिमला और सोलन पुलिस के अलावा कैदियों को जेल सुरक्षा कर्मी भी सरगर्मी से खोज रहे थे। 

पुलिस ने पकड़े गए कैदी से कड़ी पूछताछ की और अन्य दोनों के छिपे होने के ठिकाने की जानकारी जुटाई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी रड़ियाणा के जंगल के बारे में पूछताछ की। शुक्रवार शाम तक पुलिस को खबर मिली कि दोनों कैदी झाड़ियों की आड़ में छिपे हैं।

फरार होने के 41 घंटे बाद गिरफ्तारी 

kanda jail shimla prisoner absconding issue

पुलिस इन्हें रात का वक्त नहीं देना चाहती थी। एक टीम ने सर्च अभियान छेड़ा और कैदियों तक जा पहुंची। दोनों कैदियों ने भागकर सैन्य छावनी क्षेत्र में घुसने की कोशिश की, लेकिन कंटीली तार में फंसने से पार नहीं जा पाए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने जेल से भागे तीनों कैदियों को करीब 41 घंटे बाद पकड़ा। कैदी छह दिसंबर रात को करीब ढाई बजे जेल से भागे थे। इनमें से एक को पुलिस ने सात दिसंबर रात को करीब ढाई बजे घटना के ठीक चौबीस घंटे बाद पकड़ने का दावा किया है।

अन्य दो की गिरफ्तारी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। तीनों को पकड़ने के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में रखा है। उनसे पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जा रही है।

हरिपुर सायरी में मिला था पहला सुराग

kanda jail shimla prisoner absconding issue

रड़ियाणा से करीब दस किलोमीटर पहले हरिपुर सायरी में पुलिस को कैदियों के बारे में पहला सुराग मिला था। यहां सायरी गांव के कुछ लोगों ने नेपाली मूल के तीन लोगों को जंगल की तरफ जाते देखा था।

जब पुलिस कैदियों की तलाश में वहां पहुंची तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद एक कैदी की गिरफ्तारी और रड़ियाणा के जंगल में देर रात खंडहर में आग जलने की पुष्टि हुई, जो पुलिस के लिए मददगार बनी।

सुबाथू तक जंगल का रास्ता जानते थे कैदी

kanda jail shimla prisoner absconding issue

तीनों कैदी जंगल से होते हुए गंबर और सुबाथू तक पहुंचने का मार्ग जानते थे। नेपाली मूल के कैदियों में से एक कुछ समय पूर्व गंबर में मजदूरी का काम कर चुका है। अनुमान है कि जेल से भागने के बाद इन कैदियों ने जंगल को ही अपना रास्ता बनाया था।

इस दौरान इन्हें खाने-पीने के लिए कुछ नहीं मिल पाया। फरार होने की घटना के बाद इनकी भूख और प्यास ही गिरफ्तारी की एक बड़ी वजह के रूप में अब तक सामने आ रही है।

एसपी सौम्या ने दी पुलिस टीम को बधाई
शिमला पुलिस अधीक्षक सौम्या ने पुलिस की टीम को बधाई दी है। कैदियों की गिरफ्तारी के पूरे अभियान के दौरान एसपी सौम्या टीम के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने देर शाम सुबाथू चौकी पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कहा कि पुलिस को पल-पल का अपडेट मिलता रहा। लोगों का भी सहयोग मिला, जिस वजह से तीनों कैदी पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed