फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kamrunag will left to Mandi tomorrow for Mahashivratri festival

Mahashivratri festival: अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए 9 फरवरी को मंडी कूच करेंगे कमरुनाग

Tue, 07 Feb 2023 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Feb 2023 07:06 PM IST
सार

बड़ा देव के मंडी आगमन को लेकर जिला प्रशासन और कमरुनाग मंदिर कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांढ़ी से मंडी तक की इस यात्रा में बड़ा देव के साथ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।

विज्ञापन
Kamrunag will left to Mandi tomorrow for Mahashivratri festival
बड़ा देव कमरुनाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए जिले के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग 9 फरवरी को अपने निवास स्थान कांढी से मंडी के लिए कूच करेंगे। बड़ा देव के मंडी आगमन को लेकर जिला प्रशासन और कमरुनाग मंदिर कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांढ़ी से मंडी तक की इस यात्रा में बड़ा देव के साथ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी। मंडी पहुंचते ही प्रशासन और मेला कमेटी की ओर से पुल घराट पर बड़ा देव का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस बार के महाशिवरात्रि महोत्सव में बड़ा देव कमरुनाग अपने नए गूर के साथ शामिल होंगे।

विज्ञापन


बड़ा देव धंग्यारा गलु से लेकर छोटी काशी तक अपने भक्तों के बुलावे पर मेहमाननवाजी की परंपरा को निभाते हुए पड़ाव करेंगे। देव कमरुनाग पिछले कई दशकों से महाशिवरात्रि मेले का आगाज करते आए हैं। देवता की उपस्थिति के बगैर महाशिवरात्रि के कारज शुरू नही होते हैं। बड़ा देव के मंडी पहुंचते ही वे सीधा भगवान माधोराय के मंदिर पहुंचते हैं और भगवान माधोराय से भव्य मिलन करते हैं। इसके बाद देव कमरुनाग टारना मंदिर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान विराजमान रहते हैं और भक्तों को दर्शन देते हैं। देवता के गूर गुरदेव ने बड़ा देव कमरुनाग के मंडी रवाना होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेला कमेटी महाशिवरात्रि की तरफ से देवता को निमंत्रण मिल गया है। बड़ा देव महाशिवरात्रि मेले के समापन होने पर एक माह बाद ही अपने निवास स्थान पहुंचते है। वर्ष में एक बार देवता जिला मुख्यालय के लिए निकलते है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया की पुलिस सुरक्षा के बीच देव कमरुनाग मंडी पहुंचेंगे। प्रशासन का एक अधिकारी देवता के साथ रहेगा। जो देवता की इस यात्रा की पल-पल की जानकारी प्रशासन को देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed