फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kalka-Shimla Railway Track Fire in the forest train delayed by one and a half hour

Kalka-Shimla Railway Track: जंगल में आग, डेढ़ घंटा लेट हुई ट्रेन, रेलवे बोर्ड के कर्मियों ने बुझाई

Mon, 27 May 2024 08:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 May 2024 08:51 PM IST
सार

शिमला से कालका जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को डेढ़ घंटा शोघी में रोका गया। कारण था जंगल में लगी आग। रेलवे बोर्ड की टीम की ओर से रेलवे लाइन के किनारे आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
Kalka-Shimla Railway Track Fire in the forest train delayed by one and a half hour
शोघी-कैथलीघाट रेलवे स्टेशन के बीच लाइन के साथ लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर शोघी-कैथलीघाट रेलवे स्टेशन के बीच जंगल में आग लग गई। इस कारण शिमला से कालका जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को डेढ़ घंटा शोघी में रोका गया। इससे कालका से दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी एक घंटा देरी से रवाना हुई। रेलवे बोर्ड की टीम की ओर से रेलवे लाइन के किनारे आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन


सोमवार को शोघी-कैथलीघाट रेलवे स्टेशन के बीच जंगल में आग भड़क गई। इस दौरान शिमला से कालका जाने वाली 52458 एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटा देरी से शोघी रेलवे स्टेशन से चली। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रैक पर रोजाना आग लगने के मामलों के आने के बाद रोजाना ट्रेनें लेट हो रही है। रविवार देर शाम भी धर्मपुर-कुमारहट्टी रेलवे स्टेशन के बीच सेफ्टी कैंप में रेलवे लाइन के आसपास आग लग गई थी। इससे शिमला से कालका जा रही एक्सप्रेस ट्रेन 52460 को बीच जंगल में रोकना पड़ा था। जबकि इसके बाद जाने वाली अन्य ट्रेनें भी लेट हो गई थी।
विज्ञापन


''कालका-शिमला ट्रैक पर रोजाना जंगलों में आग लग रही है। इससे ट्रेन देरी से चल रही है। रेलवे टीम आग पर काबू पाने के लिए मौके पर तैनात है''- नवीन कुमार,वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक, अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed