फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kalka shimla railway line repair Train will arrive in shimla railway station after 85 days

Shimla Train: 85 दिन बाद 200 यात्रियों के साथ शिमला पहुंची ट्रेन, पर्यटन पकड़ेगा रफ्तार

Mon, 02 Oct 2023 09:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Oct 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
kalka shimla railway line repair Train will arrive in shimla railway station after 85 days
शिमला पहुंची ट्रेन। - फोटो : संवाद

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 85 दिन बाद ट्रेन शिमला स्टेशन पहुंची। दोपहर 12:10 बजे कालका से चलने वाली ट्रेन नंबर 04516 को शिमला स्टेशन तक बढ़ाया गया है। दोपहर 12:20 बजे कालका से ट्रेन नंबर 04516 शिमला के लिए रवाना हुई। शाम 5:50 बजे 200 के करीब यात्रियों को लेकर ट्रेन शिमला स्टेशन पहुंची। 9 जुलाई से कालका से शिमला स्टेशन तक रेल सेवाएं बंद थीं। कालका-शिमला में ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। वहीं शिमला स्टेशन में सोमवार शाम को ट्रेन पहुंचने से स्टेशन सैलानियों से गुलजार रहा। पर्यटन सीजन शुरू होने से रेलवे विभाग की ओर से ट्रेनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। फिलहाल अप-डाउन में तीन-तीन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


कालका से सुबह 3:45 बजे 04543 ट्रेन शिमला के लिए रवाना होगी और सुबह 9:05 बजे शिमला स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद 52451 ट्रेन सुबह 5:45 बजे रवाना होगी और सुबह 10:50 बजे शिमला पहुंचेगी। 52453 ट्रेन सुबह 6:20 बजे रवाना होगी और सुबह 11:50 बजे शिमला पहुंचेगी। डाउन में ट्रेन नंबर 04544 शिमला से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और रात 8:10 बजे कालका पहुंचेगी। इसके बाद 52452 नंबर ट्रेन शाम 5:40 बजे चलेगी और रात 10:20 बजे कालका पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 52454 शिमला से 6:15 बजे चलेगी रात 11:20 बजे कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात दो बार किया ट्रायल रहा सफल
 कालका-शिमला रेलमार्ग पर समरहिल में 16 दिन में तैयार किए गए पुल पर देररात 1:00 से 2:00 बजे तक ट्रायल किया गया। समरहिल स्टेशन से रात 1:00 बजे इंजन ट्रायल के लिए जतोग भेजा गया। जतोग से वापसी में 2:00 बजे इंजन समरहिल स्टेशन पहुंच गया। नंगल डैम, सहारनपुर, कालका, अंबाला, दिल्ली, जालंधर और शिमला के पुल अभियंता, रेल पथ के 200 कर्मचारी देर रात तक निर्माण कार्य में जुटे रहे। रविवार रात 11:55 बजे ट्रैक को ट्रेनों की आवाजाही के लिए हरीझंडी दी गई। सोमवार दोपहर 12:00 बजे शिमला स्टेशन से सात डिब्बों वाली खाली ट्रेन ट्रायल के तौर पर कालका तक भेजी गई। ट्रायल सफल रहने पर सोमवार शाम कालका से शिमला के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed