{"_id":"64b16afd728473cc1501a1b5","slug":"kalka-shimla-nh-will-remain-closed-till-04-am-on-saturday-work-will-be-done-to-remove-debris-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kalka Shimla NH: शनिवार सुबह तक बंद रहेगा कालका-शिमला हाईवे, मलबा हटाने का चलेगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kalka Shimla NH: शनिवार सुबह तक बंद रहेगा कालका-शिमला हाईवे, मलबा हटाने का चलेगा कार्य
Fri, 14 Jul 2023 09:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Jul 2023 09:05 PM IST
सार
परवाणू से कुमारहट्टी तक मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार रात बंद रहेगा। इस दौरान हाईवे पर तंबूमोड़ और कुमारहट्टी पहाड़ी से भारी मात्रा में आए मलबे को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
वैकल्पिक यातायात योजना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कालका-शिमला नेशनल हाईवे परवाणू से कुमारहट्टी तक मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार रात बंद रहेगा। इस दौरान हाईवे पर तंबूमोड़ और कुमारहट्टी पहाड़ी से भारी मात्रा में आए मलबे को हटाया जाएगा। शुक्रवार रात 9:00 बजे से शनिवार सुबह 4:00 बजे हाईवे बंद रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है।
विज्ञापन
परवाणू से सोलन आने वाले वाहनों को परवाणू-जंगेषु-कसौली-धर्मपुर भेजा जाएगा। इस मार्ग पर छोटे वाहन जाएंगे। जबकि शिमला से आने वाले वाहनों को कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाईवे पर डायवर्ट किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें।
विज्ञापन