फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kalka-Shimla National Highway near Chakkimod restored after seven days

Himachal: एक सप्ताह बाद छोटे वाहनों के लिए खुला कालका-शिमला नेशनल हाईवे, लोगों को राहत

Tue, 08 Aug 2023 06:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Aug 2023 06:35 PM IST
सार

डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर के अनुसार यदि मौसम ठीक रहा तो बुधवार दोपहर तक बसों के लिए भी एनएच को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Kalka-Shimla National Highway near Chakkimod restored after seven days
कालका-शिमला हाईवे बहाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे एक सप्ताह बाद मंगलवार सुबह 11:45 बजे छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। सबसे पहले पुलिस के वाहनों को भेजा गया। उसके बाद आम जनता के लिया हाईवे खोला गया। हालांकि, एनएच खोलने के करीब 15 मिनट बाद 12:00 बजे दोबारा से पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इससे करीब 20 मिनट तक फिर से एनएच बंद करना पड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान यहां से एक ही गाड़ी गुजर रही थी जो तुरंत निकल गई। 12:20 बजे दोबारा से एनएच खोल दिया गया, जिसके बाद छोटे वाहन सुचारू रूप से चलते रहे। वहीं, बसों को भी इसमें शिफ्टिंग के साथ शुरू किया गया। लोग चक्कीमोड़ तक बसों में जा रहे थे। यात्री ढही सड़क से पैदल चलकर कुछ आगे से फिर दूसरी बसों में जा रहे थे। डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर के अनुसार यदि मौसम ठीक रहा तो बुधवार दोपहर तक बसों के लिए भी एनएच को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहले किया निरीक्षण, फिर खोला एनएच
नेशनल हाईवे खोलने से पहले एनएचएआई की ओर से प्रोजेक्ट डायरेक्टर आनंद दहिया, टीम लीडर भूपेंद्र सिंह व फोरलेन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह सहित प्रशासन की टीम ने पूरी सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद ही एनएच को खोला गया। इस दौरान सैकड़ों वाहन चालक सड़क खुलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीते मंगलवार को बंद हुआ था एनएच

बीते मंगलवार देर रात 02:45 बजे हाईवे चक्की मोड़ के समीप बंद हो गया था। इस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया था। हालांकि, पुलिस को सूचना मिलने के बाद कई छोटी गाड़ियों को वैकल्पिक सड़क पर डायवर्ट किया था। एनएच को खोलने के लिए फोरलेन कंपनी ने सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और करीब 10 घंटे बाद बुधवार को 12:45 बजे छोटे वाहनों को निकाला गया। लेकिन करीब 03:00 बजे फिर भारी मात्रा में भूस्खलन सड़क पर हो गया। थोड़ी देर के लिए हाईवे खुला लेकिन मूसलाधार बारिश होने के बाद बचा हुआ हिस्सा भी ढह गया। इसके बाद से सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी।
 

शिमला से चंडीगढ़ जाने के लिए बड़े वाहनों का यह है रूट प्लान

शिमला से चंडीगढ़ व चंडीगढ़ से शिमला की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए पहले कि तरह ही ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है। शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन शिमला से वाया कुनिहार नालागढ़, पिंजौर मार्ग का प्रयोग करेंगे। कुमारहट्टी से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन नाहन रोड का प्रयोग करेंगे। इसी तरह चंडीगढ़ से शिमला की ओर आने वाले सभी भारी वाहन कालाअंब, नाहन वाया कुमारहट्टी मार्ग या नालागढ़, रामशहर, कुनिहार, सोलन, शिमला मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।



 

कालका-शिमला नेशनल हाईवे को मंगलवार को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। बड़े वाहनों के लिए ट्रैफिक प्लान दिया गया है। यदि मौसम ठीक रहा तो बुधवार से इसे बसों के लिए भी खोल दिया जाएगा। - मनमोहन शर्मा, उपायुक्त सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed