फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kalka Shimla Highway: Now there will be a danga from 18 feet below Chakki Mor, temporary road will be rebuilt

Kalka Shimla Highway: चक्की मोड़ में अब 18 फीट नीचे से लगेगा डंगा, दोबारा बनेगी अस्थायी सड़क

Fri, 11 Aug 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Aug 2023 05:00 AM IST
सार

डंगा लगाने से अस्थायी तौर पर ही सड़क का निर्माण होगा, जबकि स्थायी तौर पर सड़क का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कंपनी को ड्राइंग दिए जाने के बाद ही होगा।

विज्ञापन
Kalka Shimla Highway: Now there will be a danga from 18 feet below Chakki Mor, temporary road will be rebuilt
चक्की मोड़ में लगाया जा रहा डंगा। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्की मोड़ के समीप अस्थायी सड़क बनाने के लिए अब 18 फीट नीचे से डंगा लगाया जाएगा। कंपनी की ओर से डंगा लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। मिट्टी की सतह को टिकाने के लिए कंक्रीट का डंगा लगेगा ताकि बड़े वाहनों के गुजरने के बाद सड़क न धंसे।

विज्ञापन


डंगा लगाने से अस्थायी तौर पर ही सड़क का निर्माण होगा, जबकि स्थायी तौर पर सड़क का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कंपनी को ड्राइंग दिए जाने के बाद ही होगा। आईआईटी रुड़की, आईआईटी हमीरपुर और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सेवानिवृत्त अधिकारियों की टीम के मौके का मुआयना करने के बाद ही नई ड्राइंग तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


इसी के बाद पता लगेगा कि यहां पर अब सड़क का ही निर्माण किया जाना है या ओवरब्रिज तैयार किया जाएगा। यह टीम 12 से 15 अगस्त के बीच में चक्की मोड़ का दौरा करेगी और सड़क निर्माण के लिए आगामी कार्यविधि तैयार करेगी। बहरहाल, वर्तमान में अस्थायी सड़क को तैयार करने और सरपट बड़े ट्रकों और टैंकरों समेत अन्य वाहनों को दौड़ाने के लिए फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की और से डंगा लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे एक अगस्त को चक्की मोड़ के पास रात करीब 2:45 बजे बंद हो गया था। इसके बाद इसे खोलने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। वाहनों को वैकल्पिक सड़कों से गंतव्य की ओर भेजा जा रहा था। हालात यह थे कि पैदल चलने के लिए भी लोगों को करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा था। वहीं, बसें भी चक्की मोड़ तक ही मिल पा रही थीं। इसके बाद लोग दूसरे छोर पर जाकर गंतव्य की ओर जा रहे थे।


शुक्रवार दोपहर तक ट्रकों और टैंकरों को चलाने की उम्मीद
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर चक्की मोड़ के समीप सड़क के ढह जाने के बाद से भरे हुए टैंकर और ट्रकों को नहीं भेजा जा रहा है। लेकिन उम्मीद है कि शुक्रवार से यहां से भरे हुए ट्रकों को भी भेजा जाएगा। इससे सेब लेकर परवाणू सेब मंडी जाने वाले चालकों को काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed