फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kalka-Shimla fourlane: After nine years, the way is cleared for the construction of Kaithlighat-Dhali phase

Kalka-Shimla Fourlane: नौ साल बाद कैथलीघाट-ढली चरण के निर्माण का रास्ता साफ, मंत्रालय ने दी मंजूरी

Sun, 05 Nov 2023 11:49 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 05 Nov 2023 11:49 AM IST
सार

तीन चरण में बनने वाले इस फोरलेन में कैथलीघाट-ढली (मशोबरा जंक्शन) हिस्से के पैकेज-दो के तहत शकराला से ढली तक के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति (वर्किंग परमिशन) मिल गई है।

विज्ञापन
Kalka-Shimla fourlane: After nine years, the way is cleared for the construction of Kaithlighat-Dhali phase
कालका-शिमला फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालका-शिमला फोरलेन में कैथलीघाट से आगे बनने वाले फोरलेन का रास्ता करीब नौ साल बाद साफ हो गया है। तीन चरण में बनने वाले इस फोरलेन में कैथलीघाट-ढली (मशोबरा जंक्शन) हिस्से के पैकेज-दो के तहत शकराला से ढली तक के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति (वर्किंग परमिशन) मिल गई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को फोरलेन बनाने की मंजूरी दी है। अब एनएचएआई ने फोरलेन में आने वाले पेड़ों को हटाने के लिए निशानदेही का कार्य शुरू कर दिया है। इससे पहले एनएचएआई ने पर्यावरण क्षतिपूर्ति की भरपाई (सीए स्कीम) के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को 21.88 करोड़ रुपये जमा करवाए थे।

विज्ञापन


सके बाद पैकेज-दो के निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिली थी। अब मंत्रालय से फोरलेन निर्माण कार्य करने की मंजूरी भी मिल गई है। एनएचएआई के मुताबिक शकराला से ढली तक के फोरलेन में आने वाले करीब 5 से 6 हजार पेड़ों को हटाया जाएगा। मौजूदा समय में पेड़ों की निशानदेही के बाद वन निगम पेड़ों को हटाएगा। गौरतलब है कि कैथलीघाट से शकराल तक पैकेज-एक का कार्य चला है। दूसरे पैकेज में शकराल से ढली जंक्शन तक निर्माण कार्य होना है। उधर, परियोजना अधिकारी आनंद दहिया ने बताया कि कैथलीघाट-ढली फोरलेन के पैकेज-दो के निर्माण कार्य के लिए मंत्रालय से वर्किंग परमिशन की मंजूरी मिल गई है। इसी महीने निर्माण कंपनी को फोरलेन बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्य दिया जाएगा।
विज्ञापन


कालका से शिमला तक तीन चरणों में हो रहा काम
कालका से शिमला तक इस प्रोजेक्ट का कार्य तीन चरणों में हो रहा है। पहला चरण कालका-पिंजौर, दूसरा चरण पिंजौर से कैथलीघाट है। अब तीसरे चरण में कैथलीघाट से ढली (मशोबरा जंक्शन) तक निर्माण युद्ध स्तर पर शुरू होगा। फोरलेन का निर्माण होने के बाद शिमला से चंडीगढ़ पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3914.77 करोड़ की लागत से बनेगा 28.45 किमी फोरलेन
एनएचएआई ने कैथलीघाट से ढली-मशोबरा जंक्शन तक के दो पैकेज में 30.96 हेक्टेयर भूमि पर फोरलेन निर्माण होगा। पहले पैकेज कैथलीघाट से शकराला गांव तक फोरलेन की लंबाई 17.465 किमी है। इसमें लगभग 1844.77 करोड़ रूपये की लागत से 20 पुल, दो टनल, 1 अंडरपास, 53 कलवर्ट, 1 प्रमुख जंक्शन, 2 अल्प जंक्शन, 1 टोल प्लाजा बनाने का कार्य चला है। दूसरे पैकेज में शकराला गांव से ढली-मशोबरा जंक्शन तक के 10.985 किमी लंबे फोरलेन पर 2070 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 7 पुल, 3 टनल, 29 कलवर्ट, 3 प्रमुख जंक्शन और एक अल्प जंक्शन बनेगा। 10.6 किमी में पुलों, टनलों और फ्लाई ओवर का निर्माण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed