{"_id":"612d1d498ebc3e79e348090a","slug":"kajal-and-aksath-first-in-competioton-shimla-news-sml382146024","type":"story","status":"publish","title_hn":"चियोग स्कूल की काजल और अक्षत रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चियोग स्कूल की काजल और अक्षत रहे प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चियोग स्कूल की काजल और अक्षत रहे प्रथम
जुन्गा (शिमला)। संस्कृत सप्ताह के दौरान वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चियोग में भाषण, गीतिका गायन, श्लोक उच्चारण, सरस्वती वंदना और ग्रीटिंग निर्माण प्रतियोगिता करवाई गईं। इसमें संस्कृत भाषा में भाषण स्पर्धा में 12वीं की छात्रा काजल ने प्रथम स्थान हासिल किया। दसवीं कक्षा की सृजल और सुहानी ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती वंदना में 9वीं कक्षा के छात्र अक्षत शर्मा प्रथम और गीतिका गायन प्रतियोगिता में जमा एक की छात्रा श्रुति ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रीटिंग कार्ड निर्माण में 7वीं कक्षा के अभिनव, अमित और रीजुअल ने पहले तीन स्थान हासिल किए। प्रधानाचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ऑन लाइन प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा केवल कर्मकांड, धार्मिक अनुष्ठान, पूजापाठ की ही नहीं अपितु वैज्ञानिक भाषा होने के साथ ज्ञान विज्ञान की पोषक एवं संस्कारों की जननी है।