फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kaithlighat-Dhali fourlane: 20 percent work of 2,700 meter long Bhattakufar-Lambidhar tunnel construction comp

कैथलीघाट-ढली फोरलेन: 2,700 मीटर लंबी भट्ठाकुफर-लंबीधार सुरंग निर्माण का 20 फीसदी कार्य पूरा

Mon, 20 Jan 2025 02:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jan 2025 02:05 PM IST
सार

कैथलीघाट-ढली फोरलेन के तहत हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चल रहे 2,700 मीटर लंबी भट्ठाकुफर-लंबीधार सुरंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

विज्ञापन
Kaithlighat-Dhali fourlane: 20 percent work of 2,700 meter long Bhattakufar-Lambidhar tunnel construction comp
भट्ठाकुफर-लंबीधार सुरंग - फोटो : संवाद

विस्तार

 एनएच-5 कैथलीघाट-ढली फोरलेन के तहत हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चल रहे 2,700 मीटर लंबी भट्ठाकुफर-लंबीधार सुरंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में सुरंग का 20 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और 2026 तक दोनों छोर मिलाने का लक्ष्य है। रोजाना पांच मीटर खोदाई की जा रही है। इस परियोजना में अत्याधुनिक टनल बोरिंग तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले कंक्रीट का उपयोग किया जा रहा है। सुरंग में आधुनिक वेंटिलेशन सिस्टम लगाया जा रहा है, ताकि वाहन चलाते समय यातायात सुगम और सुरक्षित रहे। परियोजना के डिजाइन में पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से इस परियोजना को मंजूरी दी गई है। निर्माण कार्य के दौरान हरियाली संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


फ्लाईओवर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है, जो शिमला के ट्रैफिक जाम को कम करने और वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। फ्लाईओवर के खंभों और स्लैब का काम लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य में 200 से अधिक मजदूर और 80 इंजीनियर दिन-रात जुटे हुए हैं। कंपनी के प्रबंधक मानव संसाधन रनबीर चंदेल ने कहा कि यह परियोजना न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि यह राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। यह परियोजना तकनीकी और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। निर्माण स्थल पर आधुनिक मशीनरी और उपकरणों का उपयोग हो रहा है। परियोजना अधिकारियों के अनुसार सुरंग और फ्लाईओवर के पूरा होने से शिमला और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। कैथलीघाट-ढली फोरलेन परियोजना दो चरणों में पूरी की जा रही है। पहले चरण में कैथलीघाट से शकराल तक 17.5 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जा रहा है। 1,844 करोड़ रुपये की लागत से इस चरण में 20 पुल, 4 सुरंगें, एक अंडरपास और एक टोल प्लाजा का निर्माण हो रहा है। दूसरे चरण में शकराल से ढली-मशोबरा जंक्शन तक 11 किलोमीटर का फोरलेन 2,070 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इसमें 6 सुरंगें और सात पुल, फ्लाईओवर शामिल हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed