फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jyotika in indian fencing asian championship 2015 mongolia

भारतीय टीम का नेतृत्व करेगी प्रदेश की बेटी

Sun, 06 Sep 2015 10:38 PM IST
विपिन काला//अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विपिन काला//अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Sun, 06 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Jyotika in indian fencing asian championship 2015 mongolia

हिमाचल की बेटी ज्योतिका दत्ता के नेतृत्व में भारतीय महिला तलवारबाजी टीम एशियन चैंपियनशिप के लिए मंगोलिया की राजधानी अलनबतर के लिए रवाना हो गई है। ये मुकाबले 7 से 12 सितंबर तक होंगे। मंगोलिया रवाना होने से पहले अमर उजाला से बातचीत में ज्योतिका ने बताया कि भारतीय टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।

विज्ञापन


टीम जीत का लक्ष्य लेकर रवाना हो रही है। उन्होंने भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। साथ ही दावा किया कि टीम मेडल जीतकर लौटेगी। पिछले माह साउथ अफ्रीका में हुए तलवारबाजी मुकाबलों में भी ज्योतिका दत्ता के नेतृत्व में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां से भारतीय टीम रजत पदक जीतकर लौटी थी।
विज्ञापन


भारतीय टीम में ज्योतिका के अलावा केरल की स्टेफिता जोसेफ और अस्वथी सहित हरियाणा की साक्षी भी शामिल हैं। भारतीय महिला तलवारबाजी टीम के कोच केरल के लघु सागर हैं। वह भी टीम के साथ मंगोलिया रवाना हो गए हैं। ज्योतिका दत्ता ने वर्ष 2005 में पहला मिनी नेशनल केरल के कालीकठ में खेला था। इसके बाद से अभी तक कुल 21 मुकाबलों में हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed