{"_id":"613dfc20a31030210d7d7942","slug":"jyoti-death-case-jogindernagar-mandi-candle-march-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता अनिल कुमार बोले- ज्योति को इंसाफ दिलाने के लिए शिमला में होगा कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता अनिल कुमार बोले- ज्योति को इंसाफ दिलाने के लिए शिमला में होगा कैंडल मार्च
Sun, 12 Sep 2021 09:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:13 PM IST
सार
शिमला में कैंडल मार्च के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के करीब पांच सौ लोग शामिल होंगे। राज्यपाल को भी मांगपत्र सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
ज्योति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योति को इंसाफ दिलाने के लिए जोगिंद्रनगर में धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर चुके अधिवक्ता अनिल कुमार ने राजधानी शिमला में कैंडल मार्च निकालने का एलान किया है। वह इसी सप्ताह शिमला के मालरोड से लोअर बाजार तक कैंडल मार्च निकालकर ज्योति को श्रद्धांजलि देंगे। राज्यपाल को भी मांगपत्र सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
अनिल ने बताया कि वह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं उठाना चाहते, लेकिन जांच जिस दिशा पर आगे बढ़ रही है, उससे वह आशंकित हैं। शिमला में कैंडल मार्च के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के करीब पांच सौ लोग शामिल होंगे। जरूरत पड़ी तो राजनीतिक दलों का भी सहयोग मांगेंगे। प्रदेश कांग्रेस हाईकमान से भी मामले पर सहयोग के लिए अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
ज्योति की संदिग्ध मौत से पहले धरना प्रदर्शन कर चुके माकपा नेता एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने 14 सितंबर को रामलीला मैदान से गांधी वाटिका तक रोष रैली निकालने के साथ सामूहिक उपवास का एलान किया है। वह मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। वह सैकड़ों लोगों के साथ पहले शहर में रोष रैली निकालेंगे, फिर पुलिस थाना चौक के साथ गांधी वाटिका में सामूहिक उपवास रखकर ज्योति के लिए इंसाफ की मांग करेंगे।
विज्ञापन
उधर, ज्योति की संदिग्ध मौत के आरोप में गिरफ्तार पति को चार दिन की पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। चार दिन की पूछताछ में आरोपी ने माना है कि 8 अगस्त को ज्योति अपने कुत्ते के साथ अचानक घर से गायब हुई थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी। अन्य पूछताछ को पुलिस ने अभी सार्वजनिक नहीं किया है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि चार दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया जाएगा।