फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jyoti death case: Congress and NSUI protest in jogindernagar Mandi himachal pradesh

ज्योति की संदिग्ध मौत का मामला: हराबाग से जोगिंद्रनगर तक 4 घंटे जमकर हंगामा, पुलिस से धक्कामुक्की, हाईवे जाम

Sat, 11 Sep 2021 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Sep 2021 05:51 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने हराबाग से जोगिंद्रनगर तक रोष रैली निकालने के बाद थाने के घेराव की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्कामुक्की भी हुई।

विज्ञापन
jyoti death case: Congress and NSUI protest in jogindernagar Mandi himachal pradesh
थाने का घेराव करने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोगिंद्रनगर में 23 साल की ज्योति की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने ज्योति की मौत की जांच में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दोपहर 12 से 4 बजे तक जमकर हंगामा किया। ज्योति को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे परिजनों सहित प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि हत्या आरोपी पति और उसके पूरे परिवार पर हत्या का केस दर्ज किया जाए। साथ ही मामले की सीबीआई जांच भी मांगी।  

विज्ञापन


हराबाग से जोगिंद्रनगर तक रोष रैली निकालने के बाद थाने के घेराव की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्कामुक्की भी हुई। गुस्साए युवाओं ने पुलिस थाना चौक में एक से डेढ़ घंटे तक हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस थाने का घेराव करते हुए पुलिस से भी उलझ पड़े। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों से भी धक्कामुक्की हुई। हालात बिगड़ते देखकर अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई तो पुलिस को प्रदर्शनकारियों का गुस्सा झेलना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह 12 बजे हराबाग से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन देर शाम चार बजे तक जोगिंद्रनगर शहर में चलता रहा। इस दौरान कुछ युवा गाड़ियों के नीचे भी लेट गए, जिन्हें हटाते हुए पुलिस से नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल इस्तेमाल करते हुए कुछ प्रदर्शनकारियों को भी खदेड़ा। इस दौरान काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में कॉलेज के विद्यार्थी काफी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
महिला ज्योति बीते 8 अगस्त को जोगिंद्रनगर की भराडृ पंचायत में अपने ससुराल से पालतू कुत्ते के साथ गायब हो गई थी। दो दिन तलाश करने के बाद पति शिव कुमार ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 11 अगस्त को ज्योति के माता-पिता ने ग्रामीणों के साथ पुलिस थाने में पहुंचकर बेटी की तलाश की मांग उठाई। 13 अगस्त को कुत्ता वापस आ गया, जबकि 7 सितंबर देर शाम को जंगल में ज्योति की लाश क्षत-विक्षत हालत में मिली थी। मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed