{"_id":"6116ab30ea98d637ec218072","slug":"jwalamukhi-mandal-bjp-general-secretary-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: ज्वालामुखी मंडल भाजपा महामंत्री का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: ज्वालामुखी मंडल भाजपा महामंत्री का इस्तीफा
Fri, 13 Aug 2021 10:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:56 PM IST
सार
भाजपा मंडल अध्यक्ष मान चंद राणा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि महामंत्री का इस्तीफा उन्हें मिल गया है, लेकिन मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ज्वालामुखी मंडल भाजपा में राजनीतिक घटनाक्रम हर दूसरे दिन नया मोड़ ले रहा है। विधायक रमेश धवाला की ज्वाला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हो पाई है और अब उनके करीबी मंडल भाजपा के महामंत्री विमल चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मंडल भाजपा के अध्यक्ष मान चंद राणा को भेज दिया है।
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष मान चंद राणा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि महामंत्री का इस्तीफा उन्हें मिल गया है, लेकिन मामला सुलझा लिया जाएगा। उधर, विमल चौधरी से इस्तीफे की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि जब उनकी निष्ठा ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पर सवालिया निशान लगने शुरू हो जाएं और मौजूदा नेतृत्व को विश्वास न रहे तो बेहतर है कि जिम्मेदारियों से किनारा कर लिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी में घुटन महसूस की है और उनके परिजन उन्हें राजनीति से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने मित्रों, सगे संबंधियों और शुभचिंतकों से विचार किया कि वह अपने पद से त्यागपत्र दे दें और किसी बेहतर कर्मठ कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका दें, ताकि पार्टी संगठन पहले से ज्यादा मजबूत हो सके।
विज्ञापन
मान चंद राणा ने कहा विमल चौधरी पार्टी के पुराने सिपाही हैं और भाजपा एक बहुत बड़ा दल है। यहां छोटे-मोटे मनमुटाव चलते ही रहते हैं, जिन्हें बैठकर सुलझा लिया जाता है। ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। वह ज्वालामुखी से बाहर हैं और यहां पर आने के बाद ही कोई टिप्पणी कर सकते हैं।