{"_id":"6475fffeff0bcd6a090e1708","slug":"justice-ramachandra-rao-sworn-in-as-chief-justice-of-himachal-priority-to-strengthen-judicial-system-justice-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: न्यायमूर्ति रामचंद्र राव ने हिमाचल हाईकोर्ट के 28वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: न्यायमूर्ति रामचंद्र राव ने हिमाचल हाईकोर्ट के 28वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
Tue, 30 May 2023 07:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 May 2023 07:25 PM IST
सार
मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव ने कहा कि पांच साल से अधिक पुराने और वरिष्ठ नागरिकों के मामलों के निस्तारण के लिए कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति रामचंद्र राव हिमाचल के नए मुख्य न्यायाधीश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 28वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में मंगलवार को शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाला और उनके सम्मान में फुल कोर्ट का आयोजन किया गया। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पांच साल से अधिक पुराने और वरिष्ठ नागरिकों के मामलों के निस्तारण के लिए कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
आपराधिक अपीलों को भी तेजी से सुना जाएगा। यह सुनिश्चित करेंगे कि वादी, जनता, वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और अदालत के कर्मचारियों की सेवा के लिए जिला न्यायालय भवनों में उचित बुनियादी ढांचा हो। न्यायालयों के बेहतर प्रशासन और न्यायिक कार्य की सुविधा के लिए उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में आईटी बुनियादी ढांचे की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने और सुव्यवस्थित करने के लिए प्रयास करेंगे और आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार इस उद्देश्य के लिए पर्याप्त धन और पूर्ण सहयोग देगी।
विज्ञापन
संयोग से मुख्य न्यायाधीश इस राज्य के दामाद हैं, यहां दामाद को राजा के रूप में माना जाता है : जस्टिस तरलोक
इस अवसर पर जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश कुल्लू जिला के दामाद हैं और यहां दामाद को राजा के रूप में माना जाता है और प्यार से जमाई राजा कहा जाता है।
विज्ञापन
