फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Junior players showed their talent in Karate and Shooting

Shimla News: कराटे और शूटिंग में जूनियर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Junior players showed their talent in Karate and Shooting
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में वीरवार को कराटे और शूटिंग में जूनियर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोटरी क्लब शिमला की ओर से टीम अनस्टॉपेबल–एंपावरिंग थ्रू इंक्लूजन के सहयोग से दो दिवसीय यूथ इन एक्शन–टूर्नामेंट : खेल से विकास का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में 300 से अधिक युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। पहले दिन जूनियर वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। कराटे और शूटिंग प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहीं। युवा खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ते हुए उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, शारीरिक फिटनेस और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का विकास करना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article