{"_id":"28e002fe131bcc7cdf9b778d456b8a7e","slug":"junior-national-badmintonship-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 07 Aug 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन ने हिमाचल बैडमिंटन टीम चुन ली है। एक से सात सितंबर तक रोहतक (हरियाणा) में चौधरी रणवीर सिंह हुड्डा स्मृति 28वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल
विज्ञापन
एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने टीम की घोषणा की। अंडर-13 लड़कों में मंडी के रतन सिंह, सिरमौर के आशीष ठाकुर, डबल अंडर-13 में समकक्ष और हर्ष नेगी।
विज्ञापन
अंडर-13 लड़कियों में ऊना की आकांक्षा और शिमला की मेघा, डबल अंडर-13 में मेघा और नितिका प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अंडर-15 लड़कों में शिमला के कर्ण नेगी, सिरमौर के यशपाल एकल वर्ग और युगल वर्ग में कर्ण नेगी और मोहित को चुना गया है। अंडर-15 एकल और युगल लड़कियों में शिमला की हरितिका और सेजल चौहान को चुना गया है।
सन्नी पापटा को कोच, विकास सूद और बलवंत जौटा को प्रबंधक बनाया गया है। चयनित खिलाड़ियों का चंडीगढ़ के सेक्टर 24 में प्रशिक्षण शिविर होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच कबीर चौहान टीम को प्रशिक्षण देंगे।