फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Junga residents troubled by unscheduled power cuts.

Shimla News: अघोषित बिजली कट से जुन्गा के लोग परेशान

Tue, 11 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Junga residents troubled by unscheduled power cuts.
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा क्षेत्र में अघोषित बिजली कट से लोग परेशान हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर तहसीलदार कार्तिकेय शर्मा को प्रतिदिन शिकायतें मिल रही हैं। बिजली कट के कारण सरकारी कार्यालयों के कामकाज के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल चार्जिंग जैसे जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को बिजली लाइनों को जल्द दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। विद्युत उपमंडल जुन्गा में कर्मचारियों के 21 पद रिक्त हैं। इनमें चार कनिष्ठ अभियंता, 10 टी-मेट और तीन एएलएम के पद शामिल हैं। वर्तमान में 139 ट्रांसफार्मरों की देखरेख महज सात फील्ड कर्मचारियों के जिम्मे है। सहायक अभियंता ने भी माना कि कर्मचारियों की कमी के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों की कमी का असर बिजली आपूर्ति बहाल करने पर भी पड़ रहा है। कई बार फ्यूज बदलने में ही 12 घंटे तक का समय लग जाता है। इससे ग्रामीणों को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article