Himachal: पराला और जड़ोल प्लांट में तैयार जूस वाइन एक महीने में उतरेगी बाजार में
बैठक की अध्यक्षता करते हुए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस वित्त वर्ष में निगम ने रिकाॅर्ड लाभ हासिल किया है। इस वर्ष से एचपीएमसी किसानों के हित में सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध करवाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महीने के भीतर एचपीएमसी के अत्याधुनिक पराला संयंत्र और स्तरोन्नत जड़ोल संयंत्र में तैयार वाइन और रेडी टू यूज जूस बाजार में उतार दिया जाएगा। मंगलवार को एचपीएमसी की निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस वित्त वर्ष में निगम ने रिकाॅर्ड लाभ हासिल किया है। इस वर्ष से एचपीएमसी किसानों के हित में सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध करवाएगा। सचिव बागवानी सी पालरासू ने बताया कि बैठक में निगम के 7 सीए स्टोर और 10 ग्रेडिंग पैकिंग लाइन का पूरा उपयोग करने का भी फैसला लिया गया।
ये भी पढ़ें: Himachal: निवेश के लिए 355 इकाइयों को मिली धारा 118 की मंजूरी, हजारों को मिलेगा रोजगार
निदेशक मंडल ने एचपीएमसी और मेसर्स जियोट्रॉपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच जिला किन्नौर के टापरी में 500 मीट्रिक टन की क्षमता के भू-तापीय ऊर्जा आधारित कोल्ड स्टोर की स्थापना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करने को भी मंजूरी दी। विश्व बैंक की ओर से वित्तपोषित बागवानी विकास परियोजना के तहत सीए स्टोर और ग्रेडिंग पैकिंग लाइनों सहित 13 परिसंपत्तियों का निर्माण पूरा हो चुका है। इस सीजन में एचपीएमसी ने ऑनलाइन पोर्टल से 25 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद की। नेगी ने बताया कि एचपीएमसी सरकार की ओर से एमआईएस खरीद संचालन करने वाली एकमात्र एजेंसी होगी।
पीपीपी आधार पर आवंटित करने का निर्णय
एचपीएमसी ने कोलकाता और चेन्नई में निगम की संपत्तियों को पीपीपी आधार पर आवंटित करने का निर्णय लिया है। लीज रूल का अध्यनन करने के बाद कोलकाता में बनाए जा रहे आईटी पार्क के लिए भूमि दी जाएगी। राजगढ़-पतलीकूहल संपत्तियों के उपयोग की भी संभावनाएं तलाशी जाएगी। बैठक में प्रबंध निदेशक एचपीएमसी सुदेश कुमार मोक्टा, विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल, प्रबंध निदेशक एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज रीमा कश्यप, एचपीएमसी के महाप्रबंधक सन्नी शर्मा और संयुक्त निदेशक बागवानी हेम चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।