{"_id":"63bd73f830eb6723063028c6","slug":"judicial-custody-of-three-accused-extended-for-14-days-in-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी
Tue, 10 Jan 2023 07:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:50 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 14 दिन अतिरिक्त बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 14 दिन अतिरिक्त बढ़ा दिया है। मुख्य आरोपी उमा आजाद के छोटे बेटे निखिल आजाद, घर पर काम करने वाले नीरज कुमार और पेपर खरीदने वाले अभ्यर्थी अजय शर्मा को मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से हमीरपुर स्थित जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
पेपर लीक मामले के सभी आरोपी दोसड़का स्थित कारागार में रखे गए हैं। कुल आठ में से एक आरोपी जेओएआईटी की अभ्यर्थी तनु शर्मा को पिछले दिनों जमानत पर रिहा किया गया है। वर्तमान में इस मामले में सात आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। मुख्य आरोपी उमा आजाद, उसके बड़े बेटे नितिन आजाद, दलाल संजीव कुमार और उसका भाई शशिपाल भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। विजिलेंस इस मामले में आयोग के सचिव रहे डा. जितेंद्र से भी कई बार लंबी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन