{"_id":"5e283e9b8ebc3e4b2033a274","slug":"jubin-irani-husband-of-union-minister-smriti-worshiped-at-chintpurni-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री स्मृति के पति जुबिन ईरानी ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री स्मृति के पति जुबिन ईरानी ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Wed, 22 Jan 2020 05:53 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिंतपूर्णी/ ज्वालामुखी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिंतपूर्णी/ ज्वालामुखी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Jan 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में जुबिन ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के पति जुबिन ईरानी ने बुधवार को माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। मंदिर में जुबिन ईरानी ने विधिवत रूप से मां चिंतपूर्णी की पूजा-अर्चना की और पुजारियों ने हवन यज्ञ में आहुतियां भी डलवाईं। इसके बाद मंदिर न्यास की ओर से जीवन कुमार ने उन्हें माता की फोटो स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह 51 शक्तिपीठ की यात्रा कर रहे हैं। उधर, जुबिन ईरानी ने ज्वालामुखी में भी पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। मुख्य पुजारी प्रशांत शर्मा ने उन्हें विधिवत दर्शन करवाये। मंदिर अधिकारी विशन दास शर्मा ने उन्हें माता की चुनरी और सिरोपा भेंट किया। जुबिन इससे पहले भी अपनी पत्नी स्मृति ईरानी के साथ ज्वाला माता के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन