{"_id":"6162ea058ebc3e1fd719077b","slug":"jubbal-kotkhai-by-election-campaign-statement-by-bjp-leader-govardhan-justa","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक के मंच से जमकर कोसे नरेंद्र बरागटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक के मंच से जमकर कोसे नरेंद्र बरागटा
Sun, 10 Oct 2021 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कोटखाई (रोहड़ू)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, कोटखाई (रोहड़ू)/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:59 PM IST
सार
भाजपा नेता गोवर्धन जस्टा ने मंच से कहा कि नरेंद्र बरागटा की अपनी कोई पहचान नहीं थी। उसको कौन जानता था। उनकी पहचान क्षेत्र में मैंने बनाई।
विज्ञापन
कोटखाई में चुनाव प्रचार के दौरान प्रभारी सुरेश भारद्वाज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटखाई में रविवार को भाजपा ने अपना चुनावी कार्यालय खोला। मुख्यमंत्री की जनसभा से हुई किरकिरी के बाद भाजपा ने रविवार को अपने बैनरों में नरेंद्र बरागटा की फोटो को स्थान तो दिया लेकिन भाजपा प्रत्याशी के मंच से उन्हें कोसने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। यह सब चुनाव प्रभारी सुरेश भारद्वाज, सह प्रभारी सुखराम चौधरी, विधायक बलबीर वर्मा के सामने हुआ। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बरागटा समर्थक जमकर अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक के चुनावी अभियान से पहले कोटखाई में पार्टी का कार्यालय खोला गया। कार्यक्रम में मंच से कई स्थानीय नेताओं ने भाषण दिए। इस दौरान एक भाजपा नेता ऐसे निकले जिन्होंने नरेंद्र बरागटा को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा नेता गोवर्धन जस्टा ने मंच से कहा कि नरेंद्र बरागटा की अपनी कोई पहचान नहीं थी।
विज्ञापन
उसको कौन जानता था। उनकी पहचान क्षेत्र में मैंने बनाई। उनको तो लोगों की पहचान तक नहीं थी। सोशल मीडिया पर मंच पर नरेंद्र बरागटा के खिलाफ दिए गए बयान की कड़ी शब्दों में निंदा हो रही है। हालांकि, भाजपा के इस कार्यक्रम से भी कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मायूसी: चौधरी
कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि जो कार्यकर्ता यहां हैं, उनमें जोश की कमी है। सभी के चेहरे मुरझाए हुए हैं। जनता के बीच जाने से पहले कार्यकर्ताओं में जोश होना जरूरी है।
कुछ कार्यकर्ता यहां की बातें पहुंचाते हैं वहां : वर्मा
कार्यक्रम में विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के चेहरों पर चिंता दिख रही है। कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता हमारे बीच ऐसे भी हैं, जो यहां की बातें वहां पहुंचाते हैं।
टिकट न मिलना चेतन बरागटा का दुर्भाग्य: गणेश दत्त
भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख व हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त ने जुब्बल-कोटखाई से भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे चेतन बरागटा के टिकट कटने को दुर्भाग्य बताया है। रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में दत्त ने कहा कि चेतन पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं।
यह उनका दुर्भाग्य है कि टिकट कट गया। पार्टी हाईकमान का निर्णय हर कार्यकर्ता मानता है। कुछ लोगों में रोष हो सकता है लेकिन जैसे-जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ेगा, पार्टी के लोग और कैडर पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में ही काम करेगा।
दत्त ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस राष्ट्रद्रोहियों के चंगुल में फंसी है। उनके स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के जनरल को झप्पी देते हैं और कन्हैया कुमार जेएनयू में देश के टुकड़े होंगे के नारे लगाते हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का आचरण महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है।