फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JP Nadda Wife wife Mallika Nadda and 103 year old Buaa Visit Atal Tunnel Rohtang

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की 103 वर्षीय बुआ ने भी देखी अटल टनल, लाहौल के लोगों के लिए बताया वरदान

Sun, 11 Oct 2020 06:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Oct 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda Wife wife Mallika Nadda and 103 year old Buaa Visit Atal Tunnel Rohtang
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 103 वर्षीय बुआ भी अटल टनल रोहतांग को देखने के लिए पहुंचीं। वह जेपी नड्डा की पत्नी डॉ. मलिका नड्डा के साथ गई थीं। गंगा देवी शर्मा ने टनल की आधुनिकता को सराहा और इसे लाहौल के लोगों के लिए वरदान बताया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अटल टनल के उद्घाटन का कार्यक्रम उन्होंने टीवी में देखा। इसके बाद उन्होंने स्वयं जाकर टनल देखने की इच्छा जताई। 

विज्ञापन



भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जुगल शर्मा ने कहा कि जेपी नड्डा की 103 साल की बुआ ने कुल्लू से लाहौल के सिस्सू तक करीब डेढ़ सौ किलोमीटर का सफर कर टनल देखी। टनल देखने के बाद बुआ काफी खुश हैं। मलिका नड्डा और जुगल शर्मा ने कहा कि अटल टनल न सिर्फ लाहौल वासियों की किस्मत बदलेगी, बल्कि भारतीय सेना के लिए भी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन


टनल पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वीकेंड पर भारी संख्या में पर्यटक लाहौल पहुंच रहे हैं। एसडीएम केलांग एवं जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भंडारी ने कहा कि लाहौल घाटी में सरकारी व पर्यटन विभाग के होटलों व रेस्टहाउसों में भारी भीड़ उमड़ रही है। निजी होटलों में भी भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed