फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda Target HP Govt At Arki and Bilaspur Rally.

'मोदी सरकार में पूरा करंट, मगर अब हिमाचल का ट्रांसफॉर्मर ही खराब है'

Mon, 10 Apr 2017 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/बिलासपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda Target HP Govt At Arki and Bilaspur Rally.

हिमाचल दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रदेश की वीरभद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोलन के अर्की में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में तो पूरा करंट है लेकिन हिमाचल का ट्रांसफॉर्मर ही खराब हो गया है।

विज्ञापन


माफिया हटाओ, प्रदेश बचाओ परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा केंद्र सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में अरबों रुपये की योजनाएं हिमाचल को दे रही है लेकिन उन योजनाओं को हिमाचल सरकार का कमजोर नेतृत्व सिरे नहीं चढ़ा पा रहा है।
विज्ञापन


पूरे देश में पवित्र भूमि हिमाचल के मुखिया के राज की चर्चा हो रही है। दिल्ली में मीडिया वाले घेरकर पूछते हैं कि आपके प्रदेश के सीएम को नोटिस मिला है। आपका क्या कहना है? बेहद निराशाजनक लगता है। नड्डा ने कहा कि वह कहते हैं कि तीन तीन एजेंसियां जांच में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी जांच एक से ही करवाओ। हम बाहर प्रदेशों में कहते थे कि हिमाचली पहाड़ी सच्चा और पक्का है। अब बाहर के लोग पूछते हैं कि तुम्हारा मुखिया ही ऐसा है तो कैसा सच्चा पक्का।

नड्डा ने कहा कि अब जिसकी लोक लाज खत्म हो गई हो, उसे उखाड़ फेंकों। प्रदेश की जनता ने यूपी की तर्ज पर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। भोगियों का समय चला गया है अब योगियों का समय है।

कहा कि हिमाचल को 20 करोड़ ड्रग्स एंड डायगनोस्टिक के लिए जारी किए गए हैं जबकि डायलेसिस पर 900 करोड़ खर्च करने की योजना है। उन्होंने कहा कि देश में नई स्वास्थ्य नीति लागू करने के लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। हिमाचल को तीन मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं जबकि शिमला में सुपर स्पेशियलिटी को 150 करोड़ मंजूर किए गए हैं। 

सीएम पर बरसे नड्डा, कहा ये प्रदेश के लिए शर्म की बात

JP Nadda Target HP Govt At Arki and Bilaspur Rally.

वहीं, इससे पहले बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जिस प्रदेश का मुखिया भ्रष्टाचार में सम्मलित हो उस प्रदेश के लिए इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती हैं। कांग्रेस के विधायक, नेता से लेकर सबका भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच गया हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हे स्वय शर्म महसूस हो रही है कि प्रदेश मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के कलंक से प्रदेश सरकार का असली चेहरा सामने आ गया।  केंद्रीय मंत्री अपने निवास स्थान वियजपुर में अनौपचारिक तौर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह यूपी और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को रिकार्ड जीत हासिल हुई है, उसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांत पहाड़ी राज्य है। लेकिन जिस तरह से प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार सामने आया है, उससे यहां की शांति भंग हुई है।

प्रदेश के मुखिया का ही भ्रष्टाचार में सम्मलित होना इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले विस चुनावों में शांत पहाड़ी राज्य भी भ्रष्टाचार कांग्रेस से मुक्त होगा। युवाओं को जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए हुए रास्तों पर चलना होगा, ताकि देश को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर मोदी के कार्यक्रमों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। ताकि प्रदेश में कांग्रेस शासन काल में लगे भ्रष्टाचार के कलंक को मिटाया जा सके। 

सीएम बनने के सवाल पर नड्डा ने दी ऐसी प्रतिकिया

JP Nadda Target HP Govt At Arki and Bilaspur Rally.

जब पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री नड्डा से प्रदेश के सीएम बनने की बात कही तो वह मुस्करा दिए। उन्होंने पुछे गए प्रश्र को टालते हुए कहा कि अभी चुनावों की ओर ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान झंडूत्ता विधान सभा क्षेत्र के विधायक रिखी राम कौंडल, भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, राकेश चौपड़ा, सुभाष ठाकुर, स्वदेश ठाकुर, राजन शर्मा, प्रकाश चंद सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed