फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JP nadda take feedback from bjp workers abour corona virus status in himachal pradesh

मुश्किल की घड़ी में सरकार, प्रशासन का सहयोग करें लोग: नड्डा

Mon, 11 May 2020 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 May 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
JP nadda take feedback from bjp workers abour corona virus status in himachal pradesh
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाजपा पदाधिकारियों सहित जिप अध्यक्षों से कोरोना का फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुश्किल की इस घड़ी में लोग सरकार और प्रशासन के साथ सहयोग करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से अपील की कि बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सोमवार को जगत प्रकाश नड्डा ने दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये वार्तालाप किया। उन्होंने प्रदेश के क्वारंटाइन केंद्रों और कोविड अस्पताल की जानकारी प्राप्त की। नड्डा ने जिला परिषद अध्यक्ष हमीरपुर, किन्नौर और कांगड़ा से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की। डॉ. बिंदल ने प्रदेश भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का निष्ठा के साथ पालन करेंगे। 
विज्ञापन


एक हफ्ते में करीब चार हजार कार्यकर्ताओं से संवाद : डॉ. बिंदल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा मुश्किल की इस घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है। लॉकडाउन के तीसरे चरण तक समाजसेवा के पांच बिंदुओं को लेकर कार्यकर्ताओं को सजग किया गया। 300 से अधिक वीडियो कांफ्रेंस की गईं। 3 मई के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग का तीसरा चरण शुरू किया है। 10 मई तक 97 वीडियो कांफ्रेंस कर 3950 कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। पूरा महीने पोलिंग बूथ स्तर के पन्ना प्रमुखों से संवाद स्थापित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed