फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda statement on heath plan for himachal

जेपी नड्डा ने कहा जिम्मेदारी मिली, मगर मुश्किल डगर

Mon, 17 Nov 2014 11:05 AM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
jp nadda statement on heath plan for himachal

केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रविवार को नड्डा ने कॉलेज मैदान में अभिनंदन समारोह में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि हिमाचल के हर महकमे का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हिमाचल में क्या नहीं है? हेल्थ, स्पोर्ट्स, धार्मिक पर्यटन की यहां अपार संभावनाएं हैं। हिमाचल जहां शिक्षा का हब बन रहा है, वहीं अब इसे मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


हर्बल और आईटी क्षेत्र में बहुत कुछ किया जा सकता है। स्किल डेवलेपमेंट पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि यहां का युवा सर्विस प्रोवाइडर बन सके । हिमाचल पर्यटन के हर क्षेत्र में विकसित हो सकता है। राज्य से जुडे़ हर महकमे से संबंधित कार्य में वे पूरा साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नड्डा ने कहा कि उन्हें ऐसा विभाग मिला है जिसका स्वयं उनका विश्वास नहीं था। देश के सवा अरब लोगों से यह विभाग सीधे जुड़ा है। उत्तरी भारत में लगातार घट रहा लिंग अनुपात सबसे बड़ी समस्या है।

स्वच्छता अभियान बीमारियों से बचने के लिए

jp nadda statement on heath plan for himachal

नड्डा ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया है। यह महात्मा गांधी का सपना था। पूर्व सरकार का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि पर्यावरण के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा था। चंदा वसूली होती थी। लेकिन, भाजपा ने सत्ता में आते ही रुके हुए प्रोजेक्टों को मंजूर करना शुरू किया। 80 हजार करोड़ के तो सुरक्षा के प्रोजेक्ट ही मंजूर किए गए हैं।

नड्डा ने कहा कि 1971 में आम जनता के फायदे के लिए बैंक खोले गए थे लेकिन, फायदा 2014 में तब मिला जब जन धन योजना शुरू हुई। खाता धारकों की संख्या तीन करोड़ से बढ़कर 15 करोड़ पहुंच गई है।

नड्डा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान अच्छे दिन आने वाले हैं...नारा दिया था। अब इस नारे को धरती पर उतारा जाएगा। पीएम की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता का देश ही नहीं पूरी दुनिया कायल है। भारत में निवेश करने की होड़ है। इराक में फंसी नर्सों को शांतिपूर्वक यहां लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed