देश की सेहत सुधारने को जेपी नड्डा ने बनाया ये प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल दौरे पर आए जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के सपने को साकार करूंगा। आगामी 15 दिन के भीतर देश के स्वास्थ्य की प्राथमिकताएं तय करूंगा।
साथ ही देश के सभी राज्य सरकारों से तालमेल बैठाकर कार्य करने की कोशिश होगी। बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्ग तक के स्वास्थ्य पर फोकस करने की कोशिश की जाएगी।
नड्डा ने कहा कि वे देश के हर राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर उनकी राय जानेंगे। उनके बेहतर सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर क्रियान्वित करने की कोशिश की जाएगी।
अगर कोई राज्य दो कदम चलेगा तो केंद्र सरकार 10 कदम आगे बढ़कर मदद करेगी। किसी भी राज्य से राजनीतिक तौर पर भेदभाव नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मोदी ने मुझ पर और हिमाचल पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना एक बड़ी चुनौती है। लेकिन, इसके लिए मैं अपनी पूरी ताकत झोंक दूंगा। यह विभाग देश की सवा अरब जनता से सीधे जुड़ा हुआ है। बहुआयामी विभाग है, जिसमें सामंजस्य बनाने की जरूरत होगी।
10 घंटे में भेजे एम्स से डॉक्टर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महिलाओं की नसबंदी के दौरान हुई घटना पर जवाब देते हुए नड्डा ने कहा कि घटना के 10 घंटे के भीतर देश के टॉप डाक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया। देश में ऐसी जरूरत जहां भी होगी, वहां सुविधा दी जाएगी।
जागती हुई है मोदी सरकार
देश की नरेंद्र मोदी सोती नहीं जागती हुई सरकार है। जिसके मंत्रियों को हर दिन का हिसाब रखना पड़ता है। जवाब देना पड़ता है। अफसरों से सवाल पूछने पड़ते हैं। महंगाई कितनी कम हुई। वित्त मंत्री को हर रोज प्लान करना पड़ता है, कहां से टमाटर लाने है और कहां से प्याज की आपूर्ति करनी है।