{"_id":"667a4e27959036bcd50b985c","slug":"jp-nadda-s-stature-increased-further-after-becoming-the-leader-of-the-house-in-rajya-sabha-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: राज्यसभा में सदन का नेता बनने से और बढ़ा जेपी नड्डा का कद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: राज्यसभा में सदन का नेता बनने से और बढ़ा जेपी नड्डा का कद
Tue, 25 Jun 2024 10:28 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:28 AM IST
सार
प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा ने एबीवीपी से अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। उन्हें साल 2012 में राज्यसभा के लिए चुना गया।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। इससे नड्डा का कद और बढ़ गया है। प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा ने एबीवीपी से अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। उन्हें साल 2012 में राज्यसभा के लिए चुना गया। 2019 में उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पद का जिम्मा दिया गया। फिर 2020 में अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने पर उन्हें पार्टी का पूर्ण अध्यक्ष बना दिया गया।
विज्ञापन
अब मोदी कैबिनेट के प्रमुख मंत्रियों में से एक हैं तो अब राज्यसभा में नेता की बड़ी जिम्मेवारी देकर मोदी ने फिर से नड्डा पर भरोसा जताया है। उन्हें यह नियुक्ति देने पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरॉ ने बधाई दी है। नड्डा राज्यसभा में पीयूष गोयल की जगह लेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद चुने गए चारों सांसदों ने सोमवार को नई दिल्ली में शपथ ली। अठाहरवीं लोकसभा के लिए हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप, मंडी से कंगना रणौत और कांगड़ा से राजीव भारद्वाज को चुना गया है। इन चारों ने संसद में शपथ ली।
विज्ञापन