{"_id":"5e1c0e048ebc3e87d4689971","slug":"jp-nadda-role-in-appointing-himachal-bjp-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर नड्डा ही करेंगे प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर नड्डा ही करेंगे प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति
Mon, 13 Jan 2020 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नई दिल्ली
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी अब भाजपा के नए अध्यक्ष बनने जा रहे जगत प्रकाश नड्डा ही करेंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर 20 जनवरी को कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि नड्डा की ताजपोशी के लिए पार्टी ने भव्य कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाई है। भाजपा मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री और मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद पिछले साल जून में नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही माना जा रहा है कि अब जगत प्रकाश नड्डा ही हिमाचल के बहुप्रतीक्षित नए अध्यक्ष की ताजपोशी करेंगे। हिमाचल प्रदेश से भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में कई नाम शामिल हैं। इस बारे में पहले पांच नेताओं का पैनल दिल्ली भेजा गया था। बाद में इस पद के लिए चर्चा में प्रेम कुमार धूमल, महेंद्र धर्माणी जैसे नाम भी शामिल हो गए हैं।
नड्डा की ताजपोशी से बढ़ेगा हिमाचल का कद
जेपी नड्डा की बतौर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से हिमाचल प्रदेश का कद बढ़ेगा। दो दिसंबर, 1960 को पटना में जन्मे नड्डा मूल रूप से हिमाचल के बिलासपुर के झंडूता के निवासी हैं। वह बिहार में विद्यार्थी काल से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। बाद में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी एबीवीपी में सक्रिय रहे। वह जेपी आंदोलन के रास्ते भाजपा की राजनीति में आए।
पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 1993 में विधायक बने। वह हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य और वन मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कूच किया। वह राज्यसभा के सांसद भी रहे। पिछली मोदी सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। वह जून 2019 में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।