फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda reached his home district for the first time after becoming the Union Health Minister

हिमाचल: नड्डा बोले- कांग्रेस राज में पत्तल में ही छेद, पैसा आता तो है पर जाता किधर है, कोई हिसाब नहीं

Fri, 04 Oct 2024 03:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Oct 2024 03:41 PM IST
सार

बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में नड्डा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
JP Nadda reached his home district for the first time after becoming the Union Health Minister
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस पार्टी व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में नड्डा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि देश में 98 फीसदी भू-भाग पर कमल खिला है, यह भाजपा की शक्ति को दिखता है। नड्डा ने कहा कि हिमाचल में कोई विकास का पत्थर है तो उसपर भाजपा का निशान ही मिलेगा।  नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस पुल का शिलान्यास हिमाचल में इंदिरा गांधी की ओर से किया गया था, उसे पूरा तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की ओर से किया गया था। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि हिमाचल और देश का भविष्य पीएम मोदी के नेतृत्व में ही है।  नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां भी होती है, वहां जातिवाद, अलगाववाद, राष्ट्रीय विरोधी तत्व विराजमान होते हैं। कांग्रेस पार्टी का काम भाई को भाई, मजहब को मजहब से लड़ाने, तुष्टिकरण, भाई-भतीजावाद की राजनीति करती है।  देश में 5600 करोड़ की ड्रग्स में कांग्रेस का नेता संलिप्त पाया गया है। नशे से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल खतरे में है। कांग्रेस पार्टी जहां भी आएगी वहां ड्रग्स का कारोबार बढ़ेगा। 
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि भाजपा विकास करने वाली, स्पोर्ट कार्ड लाने वाली पार्टी है।  पीएम मोदी ने देश में रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की है अगर कोई राजनीतिक दल उपलब्धियों को गिनाने की ताकत रखता है तो वह केवल भाजपा ही है।  राहुल गांधी भारत को बदनाम करने की बात करते हैं, आरक्षण समाप्त करने की बात करते हैं। हम दावा करते हैं कि पीएम मोदी है तो आरक्षण ना समाप्त हुआ और ना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका, चीन, ऑस्टेलिया च जापान की आर्थिक स्थिति चरमरा रही है। वहीं भारत पूरी दुनिया में जगमागा रहा है। हम 11वीं से पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं और आने वाले तीन साल में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने जा रहे हैं।  नड्डा ने कहा कि भाजपा ने गांव के शोषित, वंचित परिवारों को लिए काम किया है, भाजपा ने गांव के विकास पर फोकस किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत को अनपढ़ का देश कहती थी। इंटरनेट से जनता को दूर रखना चाहती थी, आज आधार ने जनधन ने कांग्रेस का भ्रष्टाचार का तंत्र समाप्त कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कि सुक्खू सरकार ने जो प्रदेश को दिया वो भी ले लिया।  इस कांग्रेस की सरकार को सब्जी मिलती भी है पर यहां तो पत्तल में ही छेद है हम क्या करें।  भाजपा ने देश भर में 70 साल की आयु से ऊपर के सभी लोगों को पांच लाख का स्वास्थ्य गारंटी देने का काम किया है, जो जीवन के अंतिम सांस तक चलेगी। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता सपने दिखा कर वोट लेते थे और चुनाव समाप्त होते ही सपने भी समाप्त हो जाते थे। नड्डा ने हाटी का जिक्र भी किया और कहा की यह दर्जा भाजपा की देन है। 

नड्डा ने कहा की हिमाचल में 100 प्रतिशत भ्रष्ट सरकार चल रही है। सुक्खू सरकार की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, इन्होंने तो टायलेट पर भी टैक्स लगा दिया। ऐसी सरकार को प्रदेश में रहने का हक नहीं, इनके राज में भ्रष्टाचार बढ़ा जनता को हर तरीके से परेशान किया गया। कांग्रेस की इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल को 93,000 आवास योजना में घर दिए, कांग्रेस सरकार कोई भी हिसाब नहीं देती। 
 

सीएम सुक्खू की दो भाषाएं: नड्डा
नड्डा ने मुख्यमंत्री पर निशाना लगाते हुए कहा की सीएम सुक्खू की दो भाषाएं हैं, चुनाव में कहते हैं कि हिमाचल को केंद्र से कुछ नहीं मिला और दिल्ली में सरकार का धन्यवाद करते हैं। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार अगर प्रदेश की मदद न करे तो एक भी दिन प्रदेश सरकार नहीं चलेगी। केंद्र  500 करोड़ रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट व 800 करोड़ ग्रांट हर महीने देती है। यदि  यह नहीं आएगा तो कांग्रेस वेतन-पेंशन भी नहीं दे पाएगी । उन्होंने कहा कि सुक्खू पहले मुख्यमंत्री हैं, जिनके कार्यकाल में पहली तारीख को कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला।

पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. वाईएस परमार, वीरभद्र सिंह, राम लाल ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, जयराम ठाकुर ने भी कभी ऐसा नहीं किया।  नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आपदा की सरकार है, इनके 25 फीसदी साथी उनके छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी तो अपना परिवार भी संभाल नहीं पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 1190 करोड़ चार किश्तों में आपदा के लिए दिए, 378 करोड़ इस साल दिए। हिमाचल की पांच सड़कों के लिए केंद्र ने 293 करोड़ दिए।इस दाैरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने भी संबोिधित किया। 

हिमाचल में एक मात्र हवा रह गई, जिसपर टैक्स नहीं: जयराम
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में एक मात्र हवा रह गई है, जिसपर टैक्स नहीं है, बाकी सब पर टैक्स लग चुका है। पीएम मोदी देश और प्रदेश में हर घर को शौचालय देने के बारे में संकल्पित है और हिमाचल के मुख्यमंत्री टॉयलेट पर 25 रुपये का टैक्स लगा रहे हैं, यह संकेत है कि हिमाचल का अगला दौर भयानक होने वाला है। देश भर में इस निर्णय की थू-थू हो रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके नेता झूठ बोलने से बाज नहीं आते हैं और बेशर्मी से गारंटी पूरी करने का झूठ बोल रहे हैं। जयराम ने कहा कि एक गारंटी आने वाले समय में पक्की है कि कांग्रेस का प्रदेश में नामोनिशान नहीं रहेगा। कांग्रेस सरकार प्रदेश में अपने ही बोझ से गिर जाएगी। 

अनुराग ठाकुर ने ये कहां
अनुराग ठाकुर ने कहा जेपी नड्डा की दूरगामी सोच के कारण हिमाचल को छह मेडिकल कॉलेज मिले, एम्स मिला जिसमें डॉक्टर-नर्स हमारे प्रदेश के बेटा-बेटी कार्यरत हो रही हैं। मोदी सरकार ने बिलासपुर को रेललाइन दी, जिसका निर्माण तेज गति से हो रहा है।  बिलासपुर के विकास को भाजपा ने पंख लगाए हैं। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार की एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने शौचालय की सीट पर भी टैक्स लगा दिया, यह है राहुल गांधी का विकास मॉडल, जिसे कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में चला रही है। इस दाैरान महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद हर्ष महाजन, राजीव भारद्वाज, विपिन परमार, सुधीर शर्मा, रणधीर शर्मा, बिक्रम ठाकुर, जेआर कटवाल, राजिंद्र गर्ग, सुरेश चंदेल, त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, दीपराज कपूर, राजिंदर राणा, लोकिंदर कुमार, उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed