Himachal: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 9 और 10 अक्तूबर को पंच परमेश्वरों से लेंगे फीडबैक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ और दस अक्तूबर को हिमाचल के दौरे पर रहेंगे और प्रदेश के चार संसदीय क्षेत्रों में पंच परमेश्वरों (पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों) के साथ बैठकें करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ और दस अक्तूबर को हिमाचल के दौरे पर रहेंगे और प्रदेश के चार संसदीय क्षेत्रों में पंच परमेश्वरों (पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों) के साथ बैठकें करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर कितना लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है, इसका फीडबैक लेंगे। इसी साल 7 जून को हमीरपुर में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी और कोर ग्रुप की बैठक हुई थी। इसमें पंच परमेश्वरों और लाभार्थियों के माध्यम से सत्ता की सीढ़ी चढ़ने की रणनीति बनाई गई थी। अब चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने पंच परमेश्वरों के माध्यम से मतदाताओं तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने का रोड मैप तैयार किया है। नड्डा हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्रों में जाकर पार्टी समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
हफ्ते में दूसरी बार 9 अक्तूबर को नड्डा हमीरपुर आ रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि वह बड़ू स्थित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा समर्थित पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच, जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्य भाग लेंगे। वहीं, प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ अक्तूबर को कांगड़ा दौरे पर भी जाएंगे। वे शाहपुर के चंबी में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, 10 अक्तूबर को 11: 00 बजे मंडी संसदीय क्षेत्र तथा तीन बजे शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन में बैठक में भाग लेंगे।