फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda new health minister

जेपी नड्डा बने स्वास्थ्य मंत्री, मोदी कैबिनेट में फेरबदल

Mon, 10 Nov 2014 04:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Nov 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
jp nadda new health minister

देश की केंद्रीय केबिनेट के विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभागों का आबंटन कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा को डा. हर्षवर्धन की जगह स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहला भारी फेरबदल किया है। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय मिलने से हिमाचल की उम्मीदों को भी पंख लग गए हैं।

विज्ञापन


गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री, सुरेश प्रभु रेल मंत्री, वीरेंद्र सिंह ग्रामीण विकास और जेपी नड्डा नए स्वास्थ्य मंत्री होंगे। डॉ. हर्षवर्धन और सदानंद गौड़ा के मंत्रालय बदल दिए गए हैं। प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद से अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
विज्ञापन


हर्षवर्धन अब विज्ञान और तकनीक मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। रविशंकर प्रसाद से कानून मंत्रालय लेकर सदानंद गौड़ा को दे दिया गया है। प्रसाद अब संचार मंत्री होंगे। प्रकाश जावड़ेकर को अब वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरूण जेटली को कॉपोरेट और सूचना मंत्रालय की जिम्मेदारी

jp nadda new health minister

वहीं अरुण जेटली अब वित्त के साथ कॉरपोरेट और सूचना प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। चुनाव से पहले आरजेडी का दामन छोड़ बीजेपी में आए रामकृपाल यादव को जल एवं स्वच्छता मंत्रालय सौंपा गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में केंद्रीय मंत्रिमंडल की नई सूची दी गई है। रविवार को 4 नए कैबिनेट मंत्रियों, 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 14 राज्य मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed