फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda met intellectuals at Dharamshala himachal shimla

धर्मशाला के बुद्धिजीवियों से मिले नड्डा, 2019 के लिए मांगा समर्थन

Sat, 16 Jun 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 16 Jun 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
jp nadda met intellectuals at Dharamshala himachal shimla

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा धर्मशाला के बुद्धिजीवियों के पास सरकार का विजन लेकर पहुंचे। शुक्रवार को नड्डा ने धर्मशाला निवासी पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त केसी शर्मा, चीलगाड़ी निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार डा. पीयूष गुलेरी, कोतवाली बाजार के अनीश रस्तोगी, डाढ में रिटायर्ड जनरल बीएन शर्मा, तपोवन में चिन्मय संस्था की प्रमुख पद्मश्री क्षमा मैत्रये से मुलाकात की।

विज्ञापन


इसके अलावा रक्कड़ में भी एक सेना के अफसर से मिले। शाम को सांसद शांता कुमार से मिलने के लिए डाढ से रवाना हुए। नड्डा सभी बुद्धिजीवियों से उनके घरों में जाकर मिले। नड्ड ाने बुुद्धिजीवियों के समक्ष मोदी सरकार के चार वर्ष का लेखाजोखा रखा। उन्होंने लोगों से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की बात कही। नड्डा से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त केसी शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से बातचीत अच्छी रही। 

विज्ञापन

2019 में देश की जनता एक बार फिर भाजपा को समर्थन देगी

jp nadda met intellectuals at Dharamshala himachal shimla

मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर समर्थन के लिए ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान शुरू किया गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 29 मई को पार्टी को समर्थन के लिए संपर्क अभियान की शुरुआत की थी। नड्डा इसी अभियान को हिमाचल में गति दे रहे हैं।

धर्मशाला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में नड्डा ने कहा कि वह देश के लोगों और वरिष्ठ नागरिकों से मिल रहे हैं ताकि उनका पार्टी को उनका समर्थन मिल सके। 2019 में देश की जनता एक बार फिर भाजपा को समर्थन देगी।

उधर, जानकार नड्डा के हिमाचल में लगातार दौरों के अन्य सियासी मायने भी निकाल रहे हैं। इससे पहले नड्डा का सुबह करीब सवा 8 बजे गगल एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा, कांगड़ा चंबा भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने नड्डाकी अगवानी की। सर्किट हाउस धर्मशाला में नड्डासे मिलने वालों की सुबह ही भीड़ लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed