फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda may be substitute of pk dhumal.

नड्डा की बढ़ी साख, बन सकते हैं धूमल का विकल्प

Fri, 07 Nov 2014 12:24 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
jp nadda may be substitute of pk dhumal.

भाजपा के युवा चेहरों में से एक जगत प्रकाश नड्डा के राजनैतिक कद में पिछले कुछ समय में हुआ इजाफा हिमाचल भाजपा की भविष्य की राजनीति में अहम बदलाव ला सकता है।

विज्ञापन


भाजपा आलाकमान के भरोसेमंद नड्डा जमीनी कार्यकर्ता से शुरू करके ऊपर की सीढ़ियां चढ़े हैं और प्रशासनिक व सांगठनिक अनुभवों से पके हुए हैं। हिमाचल भाजपा की राजनीति में प्रेम कुमार धूमल के विकल्प के रूप में नड्डा ही सशक्त दावेदार बनकर उभर पाए हैं।
विज्ञापन


सभी को पता है कि धूमल और नड्डा के बीच संबंध काफी मधुर नहीं हैं लेकिन ऊपरी तौर पर दोनों में रिश्ते सामान्य हैं। हालांकि टीवी चैनलों पर उनकी उपस्थिति और पार्टी की ब्रीफिंग जैसे कामों ने केंद्र और हिमाचल में उनके प्रतिद्वंद्वियों को असहज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नड्डा को शांता का भी समर्थन

jp nadda may be substitute of pk dhumal.

भले ही नड्डा के विरोधियों को उनका बढ़ता कदम नहीं भा रहा हो लेकिन आगे के वर्षों की सोच रही भाजपा इससे खुश हो सकती है। इसके बावजूद नड्डा फिलहाल अपनी राष्ट्रीय छवि और उपलब्धियों को लेकर बात करने से बचते हैं जो कि उनके समर्थकों को निराश कर सकता है।

यह भी गौर करने की बात है कि धूमल और उनके बेटे अनुराग ठाकुर ने राज्य की राजनीति में अच्छी खासी पकड़ बनाई है और लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत कर पहली बार भाजपा को राज्य की सभी चार संसदीय सीटें दिलाईं।

नड्डा को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का रणनीतिक समर्थन भी प्राप्त है जो कि हिल्स में धूमल और उनके बेटे के बदले नड्डा को मदद कर सकते हैं। जानकारों का कहना है कि वर्तमान में नड्डा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का विश्वास प्राप्त है। लेकिन आगे की रणनीति नड्डा के ऊपर ही निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed