फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda in himachal.

हिमाचल पहुंचने पर नड्डा का जोरदार स्वागत

Sun, 16 Nov 2014 09:27 AM IST
Updated Sun, 16 Nov 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
jp nadda in himachal.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार शिमला आ रहे हैं। वे परवाणू से शिमला के लिए रवाना भी हो चुके हैं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे नड्डा चंडीगढ़ से परवाणू पहुंचे।

विज्ञापन


यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता काफी उत्साहित लग रहे थे। फूल मालाओं के साथ सबने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इसके बाद नड्डा रेस्टहाउस चले गए और कुछ देर के लिए आराम किया।
विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता उनसे मिले और अपनी समस्याएं भी बताईं। नड्डा ने इन्हें जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया है।

ईएसआई अस्पताल की उठाई समस्या

jp nadda in himachal.

परवाणू में भाजपा के कसौली मंडल के सह सचिव दौलतराम ठाकुर ने जेपी नड्डा से मुलाकात की और ज्ञापन दिया। इसमें ईएसआई अस्पताल परवाणू में जल्द डॉक्टरों की तैनाती की मांग की गई है।

सचिव ने बताया कि कुछ समय पहले यहां के डाक्टरों का तबादला कर दिया गया था। मगर उसके बाद से यहां किसी डॉक्टर को नहीं लगाया गया। हर दिन हजारों मरीज यहां आते हैं लेकिन स्वास्‍थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अस्पताल में खाली पड़े पदों को भरने की मांग की। साथ ही जिन लोगों के पास ईएसआई कार्ड नहीं है, उन्हें भी इस अस्पताल में मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं देने की मांग की गई है।

शाम को शिमला पहुंचेंगे नड्डा

jp nadda in himachal.

जेपी नड्डा आज शाम तक शिमला पहुंचेंगे। वे यहां पार्टी ऑफिस दीपकमल भी जाएंगे। यहां भाजपा के अन्य दिग्गज नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री का कौल सिंह ठाकुर से भी मिलने का प्लान है।

परवाणू से निकलने के बाद नड्डा वाया सोलन होते हुए शिमला पहुंचेंगे। जगह जगह पर भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। नड्डा के मंत्री बनने से हिमाचल को काफी उम्मीदें जग गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed