फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda in bjp rath yatra hamirpur

रथयात्रा में अचानक पहुंचे नड्डा, कार्यकर्ता भी रह गए हैरान

Tue, 27 Jun 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर) Updated Tue, 27 Jun 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
jp nadda in bjp rath yatra hamirpur

भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा सोमवार को घुमारवीं से हमीरपुर जिले में प्रवेश हुई। लदरौर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी रथयात्रा में शामिल हो गए। उनके अचानक दौरे से कार्यकर्ता दंग रह गए। पहले बीते दो हफ्ते तक जिला भाजपा की बैठकों के दौर में नड्डा के हमीरपुर में परिवर्तन रथयात्रा में आने का जिक्र नहीं था। 

विज्ञापन


रथयात्रा के दौरान भोरंज में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज स्वीकृत करवाया गया है, लेकिन उसकी कक्षाएं सरकार ने नगरोटा बगवां में चलाने की योजना बनाई है। शिमला नगर निगम चुनाव के नतीजों से साबित हो चुका है कि प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है।
विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री अपना किला ही नहीं संभाल पाए तो बाकी के बचे हिमाचल में उनकी क्या हालत होगी? इसका अंदाजा वीरभद्र सिंह को आने वाले विस चुनावों में लग जाएगा। कहा कि मुखिया अदालतों के चक्कर काटने में व्यस्त हैं। प्रदेश का विकास कोई नहीं कर रहा। कहा कि अब विकास करने वाली भाजपा सरकार प्रदेश में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मंडल भाजपा अध्यक्ष जय मल ठाकुर भी जेपी नड्डा के दौरे को लेकर पूछे गए सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि वह जरूरी मीटिंग में व्यस्त हैं। उधर, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने भी बस इतना ही कहा कि रविवार देर रात को सूचना मिली थी।

खाली दौड़ रहा है भाजपा का परिवर्तन रथ: चौहान

jp nadda in bjp rath yatra hamirpur
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान - फोटो : File Photo

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा का परिवर्तन रथ खाली दौड़ रहा है। यात्रा में जनता नहीं शामिल हो रही है। भाजपा नेता वर्करों को गाड़ियों में भरकर साथ चला रहे हैं। उन्हें दूसरे राज्यों से आए भाजपा नेताओं से संबोधित कराया जा रहा है। इससे साफ है कि बीजेपी का सच जनता जान चुकी है।

उसके परिवर्तन को ठुकराकर कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने का मन जनता ने बना लिया है। कहा कि भाजपा प्रदेश में मुद्दाविहीन है। कांग्रेस नेताओं पर कीचड़ उछालने के अलावा उसके पास कुछ नहीं है। कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए काम किया है। पार्टी घोषणापत्र को पूर्ण कर चुकी है।

उससे बढ़कर काम किए जा रहे हैं। जनता यह जान गई है कि विकास का दूसरा नाम कांग्रेस है, क्योंकि पूर्व धूमल सरकार को लोगों ने करीब से देखा है। उस समय हिमाचल ऑन सेल था। कहा कि बीजेपी को परिवर्तन यात्रा निकालने के साथ नैतिकता का भी परिचय देना चाहिए। परिवर्तन यात्रा निकाल रहे नेता जनता को मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल की हकीकत भी बताएं।

पीएम नरेंद्र मोदी का 56 इंच का सीना गायब हो गया है। पाकिस्तानी बैट टीम आए दिन भारतीय सैनिकों के सिर काटकर ले जा रही है। सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण है। जम्मू-कश्मीर हिंसा की आग में जल रहा है। महंगाई कम होने की बजाय बढ़ गई है। मोदी हिमाचल में पीएम बनने के बाद दो बार आए, लेकिन बिना कुछ दिए लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed