फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JP Nadda Himachal tour: Will take report card of ministers, BJP MLAs again in Kullu

जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा: कुल्लू में मंत्रियों, भाजपा विधायकों का फिर लेंगे रिपोर्ट कार्ड

Sat, 07 May 2022 09:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 May 2022 09:39 PM IST
सार

प्रदेश के कुल्लू में जयराम सरकार के मंत्रियों और भाजपा विधायकों का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर से रिपोर्ट कार्ड लेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले वह इनके कामकाज की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
JP Nadda Himachal tour: Will take report card of ministers, BJP MLAs again in Kullu
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जयराम सरकार के मंत्रियों और भाजपा विधायकों का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर से रिपोर्ट कार्ड लेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले वह इनके कामकाज की समीक्षा करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों, बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों, जिला और मंडल भाजपा अध्यक्षों से भी वे मंत्रणा करेंगे। 13 मई को नड्डा कुल्लू आएंगे और 14 मई को वह प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक ले सकते हैं। भाजपा हाईकमान की ओर से जयराम के नेतृत्व में विश्वास जताने के बाद नड्डा फिर हिमाचल आ रहे हैं। नड्डा 13 और 14 मई को कुल्लू में होने जा रही बैठकों में भाग लेंगे। 13 मई को भाजयुमो का यहां राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। उसी दिन यहां भाजपा की एक जनसभा में होगी।

विज्ञापन


इसके बाद 14 मई को नड्डा प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप या प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ले सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी साल हैं। ये चुनाव महज पांच महीने के बाद हैं। इसके लिए भाजपा ने कमर कस ली है। हाल ही में नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आवास पर इस संबंध में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा के अन्य राष्ट्रीय नेता भी हिस्सा ले चुके हैं। वे इस संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विश्वास है। इससे जय राम का कद और ऊंचा हुआ है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद नड्डा का यह दौरा और महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


तीन मंत्रियों और एक तिहाई विधायकों के टिकट कटने की बात से बढ़ी भाजपा नेताओं की धुकधुकी 
हिमाचल प्रदेश में तीन मंत्रियों और एक तिहाई विधायकों के टिकट काटे जाने की भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की योजना से प्रदेश भाजपा नेताओं की धुकधुकी बढ़ गई है। नड्डा के इस प्रस्तावित दौरे से तो कइयों की बेचैनी और भी ज्यादा बढ़ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed